संतकबीरनगर। “यतो धर्मस्ततो जयः” (जहाँ धर्म है, वहीं विजय है) वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि शोषितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने का एक पवित्र माध्यम है। इसी पावन संकल्प के साथ आज ऋषभ शुक्ल की बैंड सेरेमनी संपन्न हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हार्दिक बधाईयां देते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और न्याय के पथ पर ऋषभ जी का यह सफर मंगलमय हो।

सिविल बार एसोसिएशन संत कबीरनगर के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष प्रत्याशी महीप बहादुर पाल और सिविल बार एसोसिएशन संत कबीरनगर के महामंत्री निरंजन सिंह नें बैंड सेरेमनी कर न्याय पथ पर एक नई मिसाल कायम किया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता दिलीप कुमार शुक्ल, रवि भूषण पांडेय, देवेश शुक्ल, नसरीन खान, शिशिर मिश्र, मनोज उर्फ पंकज यादव, विजय कुमार यादव, जमुना गुप्ता, अविनाश कुमार, राम लौट राही, रहमान भाई सहित तमाम लोगों ने एक न्यायप्रिय सजग अधिवक्ता के में ऋषभ जी का स्वागत किया और हार्दिक बधाईयां दी हैं।

अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे मिठाईयां खिलाकर न्याय के क्षेत्र में युवा अधिवक्ता ऋषभ शुक्ल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ ही न्यायालय की गरिमा और संविधान का सम्मान सर्वोच्च की भावना से ऋषभ अधिवक्ता धर्म का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।



