बस्ती (उ.प्र.)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती पहुंचकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के घर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका आगमन ग्राम कूडी में बनाये गये हैलीपैड पर हुआ। इसके पश्चात वे कार द्वारा तेलियाजोत पहुंचे। उन्होंने हरीश द्विवेदी की माता स्वर्गीय यशोदा देवी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल,विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह, राकेश श्रीवास्तव,अनिल दुबे, मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।


