
चण्डीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंकित बिढान अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। अंकित ने आप के आदिल बराड़ को 513 वोटों से हराया।
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंकित बिढान ने जीत दर्ज कर ली है। अपने नजदीकी उम्मीदवार से वे 500 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर आम आदमी पार्टी के छात्र विंग (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) Association of Students for Alternative Politics (ASAP) के उम्मीदवार आदिल बराड़ रहे। अंकित को 3149 वोट पड़े और उन्होंने एएसएपी के आदिल बराड़ को 513 वोटों से हराया है। वहीं NSUI के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। पिछले साल पहली बार एबीवीपी के प्रत्याशी ने पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद जीता था। इस बार फिर एबीवीपी ने दूसरी बार जीत का परचम लहरा दिया है। केमिस्ट्री के 57वें डिपार्टमेंट के वोटों की गिनती गिनती के बाद एबीवीपी को 2287 वोट मिले थे। वहीं ASAP को 1767, एनएसयूआई के गुरमान को 1767 और SATH के दश्नप्रीत को 1052 मिले थे। इस तरह एबीवीपी ने 513 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।
अंकित बिढान की जीत के बाद पंजाब एबीवीपी ने खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “फैसला आ गया! पंजाब विश्वविद्यालय ने एक बार फिर एबीवीपी को चुना। एक और जनादेश, एक और बड़ी जीत।” बता दें कि सेक्टर-11 स्थित सरकारी बालिका महाविद्यालय में में भी एबीवीपी ने इतिहास रचा है।
एबीवीपी ने दी जानकारी
एबीवीपी की ओर से बताया गया कि “पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स” के विद्यार्थी परिषद (एससीए) चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त हुआ, जिसमें भव्य शर्मा एससीए अध्यक्ष और कुमारी खुशी एससीए उपाध्यक्ष चुनी गईं। यह निर्णायक जीत राष्ट्र सर्वोपरि और विद्यार्थी सर्वोपरि के प्रति विद्यार्थियों के अटूट विश्वास को दर्शाती है। विद्यार्थियों की आवाज की जीत हुई।” वहीं यूआईईटी विभाग से एबीवीपी उम्मीदवार तविशा जिंदल ने पीयू विभागीय प्रतिनिधि चुनावों में जीत हासिल की। जीत पर एबीवीपी ने कहा, “यह छात्रों की आवाज, नेतृत्व और बदलाव का जनादेश है। एबीवीपी की जीत छात्रों की जीत है।” साथ ही एबीवीपी और एसओपीयू गठबंधन ने पीजीजीसी-46 में भी शानदार जीत हासिल की है। संगठन ने कहा, “चंडीगढ़ के पीजीजीसी-46 में छात्र परिषद चुनाव में निर्णायक जीत हासिल करने पर अध्यक्ष परमजीत सिंह और महासचिव करणप्रीत सिंह को हार्दिक बधाई। विश्वास मजबूत है। संकल्प और भी मजबूत है। जीत खुद ही सब कुछ बयां करती है।”





