
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। गत 28 मई बकरीद की शाम सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी असद को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले मामले में दावा किया गया था कि सूर्या को “कुर्बानी दिखाने” के बहाने बुलाया गया था, जिसके बाद उस पर हमला किया गया।

पुलिस को बीती देर रात एक पुख्ता सूचना मिली थी कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अपने किसी दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला था। पैसे लेने के बाद उसका प्लान शहर छोड़कर भागने का था। सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने असद को दबोचने के लिए इलाके में एक जाल बिछाया और घेराबंदी की। कुछ ही समय बाद असद एक दूसके व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। हालांकि, असद ने रुकने के बजाय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई इस फायरिंग में असद को गोली लग गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कॉन्स्टेबल भी घायल हुआ है।

गाजियाबाद पुलिस ने घटनास्थल से वो मोटरसाइकिल बरामद कर ली है जिससे आरोपी आया था। इसके साथ ही असद के पास से एक देसी पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर फायरिंग के लिए किया था। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल पर असद के साथ मौजूद उसका दोस्त मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है।

सूर्या चौहान की हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। जिसमें कुछ युवक उस पर चाकू से हमला करते दिखाई दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और दो आरोपी फरार थे। असद इस हत्याकांड का चौथा और मुख्य आरोपी था, जिसपर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। अब पुलिस को पांचवें आरोपी की तलाश है।

सूर्या के परिजनों ने आरापियों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग भी की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी सुरक्षा के बीच सूर्या का अंतिम संस्कार किया गया था। सूर्या की मां ने आरोपियों के इनकाउंटर की मांग की थी। आज असद के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उ. प्र. पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दिल दहला देने वाले सनसनीखेज हत्याकांड से हिन्दू जन मानस में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। हत्यारे ने षड्यंत्र के तहत मुस्लिम युवक असद ने हिन्दू लड़के सूर्या चौहान को बहला फुसलाकर अपनी गली में ले जाकर अन्य मुस्लिम दोस्तों को साथ लेकर निर्दयतापूर्वक उसकी हत्या कर दी थी। सूर्या की मां ने हत्या में शामिल अन्य अभियुक्तों का इन काउंटर किये जाने की मांग की है।




