
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की 28 मई की शाम उसके ही कुछ परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। युवकों ने ‘बकरा हलाल होते हुए देखा है’, कहकर बुलाया फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद से गाजियाबाद में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठनों में उबाल है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने सू्र्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।

बकरीद के दिन दोपहर में साढ़े 3 बजे सू्र्या पर असद और उसके साथियों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके बाद आनन फानन में सू्र्या को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में लाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 12 बजे सू्र्या ने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा पुलिस स्टेशन में पुलिस ने दर्ज कर ली है। गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार में सू्र्या प्रताप चौहान (उम्र 17 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता है। सू्र्या चौहान 11वीं का छात्र है। सू्र्या चौहान के दोस्त विक्की ने बताया कि सू्र्या को असद ने फोन करके बुलाया था। असद के साथ उसके दोस्त भी मौजूद थे। विक्की के मुताबिक असद ने सू्र्या चौहान से पूछा कि ‘क्या कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है?’ और इतना कहते ही उसने चाकू से सू्र्या चौहान को गोद दिया। सू्र्या चौहान को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

इस घटना पर मृतक सूर्या की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से असद के घर पर बुलडोजर एक्शन के साथ-साथ उसका एनकाउंटर करने की मांग की है। सूर्या की मां सरोज ने कहा, “जैसे मेरे बेटे के चाकू भोंका गया वैसे ही मैं चाहती हूं कि उस लड़के के का एनकाउंटर किया जाए।” मां ने आगे कहा, “मैं घर पर नहीं थी हमें नहीं पता था कि बकरीद के दिन वो चाकू भोंक देगा। मुझे इंसाफ चाहिए.. मैं पीएम मोदी और सीएम योगी से अपील करती हूं कि उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए और उसका एनकाउंटर होना चाहिए। मुझे खून के बदले खून चाहिए।” सूर्या के साथ उस वक्त मौजूद आयुष ने बताया कि जब उसके ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से असद ने हमला किया था। आयुष ने कहा कि उसके परिवार में अब डर का माहौल है और उसकी खुद की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है, इसलिए उसको और उसके परिवार को पुलिस प्रोटेक्शन दिया जाए।

इस मामले में हिंदूवादी नेताओं ने अस्पताल और सू्र्या चौहान के घर भी जाना शुरू कर दिया है। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा कि 28 मई गुरूवार को उस बच्चे से कहा गया कि गाय और बकरी की कुर्बानी ना देकर हिंदूओं की कुर्बानी दूंगा। इस मामले में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 28 मई गुरुवार को बकरीद के दिन सू्र्या चौहान को चाकू मारा गया था, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। परिजनों से तहरीर ले ली गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

हत्या करने वाले आरोपी असद के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह आठवीं पास है और उसके बाद उसने पढ़ना छोड़ दिया था। असद के पिता नवाब कारपेंटर हैं, और वह उन्हीं के साथ काम पर जाया करता था। इस घटना के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि क्या असद और सू्र्या की पहले से कोई रंजिश थी? असद ने किस कारण से सूर्या पर चाकू से हमला किया? पुलिस इन सभी सवालों की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।





