
लखनऊ। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश 27 मई के बजाय अब 28 मई को घोषित किया गया है। चांद दिखने की स्थिति और चंद्र दर्शन के आधार पर राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बैंक और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन करते हुए 27 मई के अवकाश को निरस्त कर दिया है और 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भी 28 मई को ही बकरीद की छुट्टी का ऐलान किया है।
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने बकरीद की छुट्टियों में बदलाव कर एक दिन का अवकाश 28 मई को रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय कार्यालय दिल्ली समेत देश के अधिकांश केंद्रीय प्रशासनिक कार्यालयों और सुप्रीम कोर्ट में भी बकरीद की छुट्टी 28 मई को ही रहेगी । उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब 28 मई को होगा, जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई निर्धारित किया गया था, लेकिन त्योहार की तिथि चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण इसमें संशोधन किया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। इसी के मद्देनजर 27 मई के घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
नगर पंचायत नगर के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गौरव दिवस

बस्ती। नगर पंचायत नगर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को गौरव दिवस का आयोजन गया। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने महर्षि वशिष्ठ जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया।
15 करोड़ रुपए की 79 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 15 करोड़ रुपए की 79 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के 312 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्कृट कार्य करने वाले आधा दर्जन कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया। श्रीमती कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाना मेरा दृढ़ संकल्प है। कहा कि सभी पंद्रह वार्डों में भेदभाव रहित गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाना दृढ़ संकल्प नीलम सिंह राना

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष,साप्ताहिक जनता दर्शन, जन शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर,प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान, मासिक योग दिवस, हर माह एक वार्ड में वृद्ध जन सम्मान समारोह, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए श्री राम धाम निःशुल्क यात्रा, निःशुल्क शव वाहन की सुविधा, रिक्शा ठेला चालकों के लिए श्रमवीर सम्मान योजना, गरीब मृतक परिवारों के सहयोग हेतु संस्कार सहभागिता योजना, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना, धार्मिक स्थलों के लिए धर्म ज्योति योजना, खिलाड़ियों और कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए नगर महोत्सव एवं अमर शहीद मेला जैसा कार्यक्रम संचालित करने वाला नगर देश की पहली नगर पंचायत बन गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह एवं स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद लो पावन भूमि की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित संकल्प भारत यात्रा में सहभागी बनने के लिए नगर को विकसित नगर पंचायत बनाने का सुझाव दिया।

अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाएं तथा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव, प्रदीप निषाद, मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, अनिल श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभासद, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।



