
बस्ती (सू.वि.उ प्र.)। जिला प्रशासन के तत्वाधान में बुधवार 27 मई को जनसहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णाेद्धार एवं सफाई का कार्य प्रारम्भ कराया गया। जिसके क्रम में कुआनों नदी की सफाई कार्य का शुभारम्भ उपाध्यक्ष, उ०प्र० गोसेवा आयोग महेश शुक्ल, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्र, विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर द्वारा किया गया। कुआनों नदी की सफाई कार्य के शुभारम्भ के साथ-साथ वन विभाग द्वारा नदी के तट पर वृक्षारोपण का भी कार्य कराया गया।

इस अवसर पर जनपद के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कुआनों नदी जनपद में विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत चन्दोखा में प्रवेश करती है, जो विकास खण्ड कुदरहा के लालगंज के संगम घाट में मनोरमा नदी से मिलती है। कुआनों नदी विभिन्न स्थानों पर जलकुम्भी आदि के कारण प्रदूषित है। ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिसके अनुसार जनपद में कुल 14 स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से सफाई का कार्य किया जायेगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, जनपद में विभागीय अधिकारियों व जन समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। उक्त जानकारी डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने दी है।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 29.05.2026 को विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत नरकटहा व घवाय के पगारे घाट पर, दिनांक 30.05.2026 को विकास खण्ड गौर के ग्रा0पं0 पडरी में शिवाघाट पर, दिनांक 01.06.2026 को विकास खण्ड सल्टौवा गोपालपुर की ग्राम पंचायत भितरी पचानू में महादेवा घाट पर, दिनांक 02.06.2026 को विकास खण्ड बस्तीसदर की ग्राम पंचायत मूडघाट में पुल के नीचे, दिनांक 03.06.2026 को ग्राम पंचायत भुवर निरंजनपुर में धोबी घाट पर, दिनांक 04.06.2026 को ग्राम पंचायत मिश्रौलिया में सराय घाट पर, दिनांक 05.06.2026 को ग्राम पंचायत देवराखास में पुल के नीचे, दिनांक 06.06.2026 को ग्राम पंचायत ताडीजोत में सिसवनिया गांव पर, दिनांक 07.06.2026 को ग्राम पंचायत चिवनिया में पुल के नीचे, दिनांक 08.06.2026 को ग्राम पंचायत सुकरौली में बंधे के किनारे पर, दिनांक 09.06.2026 को विकास खण्ड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत अकसडा में अकसडा चौराहा पर, दिनांक 10.06.2026 को विकास खण्ड कुदरहा की ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर में पुल के पास, ग्राम पंचायत लालगंज में संगम तट पर कआनों नदी की सफाई अभियान का शुभारम्भ जनप्रतिनिधिगण द्वारा किया जायेगा जिसमें साथ साथ विभागीय अधिकारियों व जन समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल – महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती । बुधवार को समाजवादी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने तपती गर्मी के बीच बढती मंहगाई, पेट्रोल डीजल, सीएनजी के दामों में वृद्धि, यूरिया खाद के संकट, नीट परीक्षा में धांधली, सीबीएसई रीक्षा में सवाल पूंछने पर छात्रों को पाकिस्तानी बता देने, बढती बेरोजगारी, बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली सहित जनहित के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाध्किारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भेजा।

ज्ञापन सौंपने के बाद सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि अमेरिका, इजराइल, इरान युद्ध के नाम पर देश में सुनियोजित ढंग से मंहगाई को बढाया जा रहा है। परीक्षाओं में धांधली से छात्र परेशान हैं। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यदि शीघ्र समाधान न हुआ तो आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ जायेंगी। कहा कि अब तो संघर्ष का ही रास्ता बचा है।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि जनहित के सवालों को लेकर समाजवादी निरन्तर संघर्ष कर रहे हैं किन्तु केन्द्र और यूपी की सरकार चुप्पी साधे हुये हैं। भाजपा नफरत फैला कर बुनियादी सवालों से बच रही है। ऐसे में जनता को आगे आकर संघर्ष तेज करना होगा।

राज्यपाल को भेजे 9 सूत्रीय ज्ञापन में महंगाई, बिजली संकट, कानून व्यवस्था, किसानों के बकाया भुगतान और महिलाओं की सुरक्षा, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों सहित जनता से जुड़े अनेक मुद्दे शामिल हैं।
सपा नेताओं ने जिले में हो रही लगातार बिजली कटौती और जले ट्रांसफार्मरों को समय से न बदले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली संकट से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। साथ ही जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी नजदीकी क्षेत्रों में लगाने की मांग की गई, ताकि सीमित ईंधन उपलब्धता के बीच उन्हें राहत मिल सके।
समाजवादी पार्टी ने वाल्टरगंज एवं अठदमा चीनी मिल से जुड़े किसानों और कर्मचारियों के लंबित भुगतान को शीघ्र जारी करने, जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रोक लगाने, महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की भी मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों मंें मुख्य रूप से धीरसेन निषाद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, राम सिंह यादव, अरविन्द सोनकर, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, रहमान सिद्दीकी, अखिल यादव, मोनू यदुवंश, मो. सलीम, समीर चौधरी, हिमांशु सिंह ‘रानू’, रिन्टू यादव, रन बहादुर यादव, मो. सलीम, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, विजय व्रिकम आर्या, राजाराम यादव, निजामुद्दीन, राजेन्द्र चौरसिया, राहुल सोनकर, विशाल सोनकर, मोहम्मद नसीम, डी.के., सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, तूफानी यादव, सुशील यादव, भोलू अंसारी, प्रमोद यादव, प्रशान्त यादव, गुलाब सोनकर, हनुमान चौधरी, राजमोहन चौधरी, अकुर गौतम, रितिक कुमार, कुलदीप मौर्य, गौरीशंकर यादव, दिनेश तिवारी, पंकज कुमार गौतम, रमेश गौतम के साथ ही बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।





