
बस्ती (उ.प्र.)। नगर पंचायत गनेशपुर में मंगलवार का दिन विकास और जनसेवा के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। नगर पंचायत गनेशपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनमती चौधरी, मुख्य अथिति पूर्व विधायक दयाराम चौधरी एवं अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय द्वारा नवनिर्मित कार्यालय भवन का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कर्मचारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और लोगों में नए कार्यालय भवन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनमती चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत गनेशपुर लगातार विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और सुशासन का केंद्र बनेगा।
उन्होंने आगे कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि किसी भी नगर के विकास में मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नया कार्यालय भवन नगर पंचायत के कार्यों को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाएगा, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए कहा कि गनेशपुर में विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यालय भवन में नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां आने वाले लोगों को अब अधिक सुगम और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा, जिससे शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण तेजी से किया जा सकेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए भवन को नगर पंचायत गनेशपुर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर के नव निर्मित कार्यालय के उद्घाटन और भण्डारा अवसर पर मुख्य रूप से सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हाप्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन चौधरी, दुर्गेश सोनकर, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार, दुर्गेश चौबे, प्रकाश निषाद, अरूण सोनकर के साथ ही उमेश तिवारी, अरविन्द श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, आशीष चौधरी, परशुराम साहनी, राकेश पाण्डेय, पप्पू उपाध्याय, विनोद बाबा, रामभवन वर्मा, राधे चौधरी, डिम्पल यादव, नरेन्द्र चौधरी, अर्जुन यादव, बालमुकुन्द मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, कृपाशंकर उपाध्याय, राजन पाण्डेय, अभिषेक चौधरी, राम बहादुर वर्मा, लालचंद चौधरी, प्रभाकर मिश्र, रामदीन उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, केदारनाथ दूबे, गजेन्द्र चौधरी, सैम, मनीष, महेन्द्र, फूलचन्द, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिंकू, विकास, सुरेन्द्र, सोनू सिंह, पृथ्वी सिंह के साथ ही नगर पंचायत गनेशपुर के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गनेशपुर नया नगर पंचायत बना है। यहां पहली बार निकाय चुनाव हुए थे। जिसमें सोनमती चौधरी पहली अध्यक्ष हैं, जो पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी हैं। इसीलिए नागरिकों की सुविधाओं के मद्देनजर सभी कार्य नये स्तर पर ही हो रहे हैं और नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों को दयाराम चौधरी के अनुभवों का पूरा लाभ मिल रहा है।




