
कुशीनगर (उ. प्र.)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास फोरलेन पर ट्रैक्टर और श्रद्धालुओं की कार में हुई भयंकर टक्कर से चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ये सभी सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे और झारखंड देवघर जलाभिषेक करके लौट रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि सिद्धार्थनगर से 6 लोग अर्टिगा कार से बिहार के गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान पटहेरवा थाने के बगही गांव के पास फोरलेन पर ट्रैक्टर से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में मनोज सिंह पुत्र ब्रजभूषण सिंह, सुजीत जायसवाल, रामकरन गुप्ता, कैलाश मणि त्रिपाठी की मौत हो गई है। वहीं कार के एयरबैग खुलने से ड्राइवर राजेश शर्मा पुत्र कृष्ण चंद्र शर्मा और आगे बैठे प्रशांत कुमार की जान बच गई। हालांकि हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। दोनों को सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया गया है।
बस्ती (उ. प्र.)। बच्चे की जान लेने वाला अस्पताल कागज में सील, मौके पर धंधा चालू : सीएमओ अनभिज्ञ
https://youtube.com/shorts/NT7H-opbPDA?si=q-V-TytT-CEY1oWO
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी रामकरन गुप्ता कानूनगो, सुजीत जायसवाल ग्राम पंचायत अधिकारी, कैलाश मणि त्रिपाठी शिक्षक, राजेश शर्मा शिक्षक, विनोद कुमार सिंह और पिंटू शर्मा कार से झारखंड के देवघर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने गए थे।
घटनास्थल पर सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक भी पहुंचे। दुर्घटना में घायल प्रशांत शर्मा ने बताया कि वे लोग देवघर झारखंड जलाभिषेक करने गए थे। वहां से शनिवार 12 जुलाई को बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित थावे पहुंचे और रात्रि विश्राम कर प्रातः माता दुर्गा का दर्शन करने के बाद सिद्धार्थनगर वापस जा रहे थे। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह हादसा थाना पटहरेवा के बगहीकुटी के निकट हुआ। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि यह भयंकर हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ।
इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में एक शिक्षक, एक कानूनगो के साथ एक ग्राम ग्राम विकास अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी रामकरण गुप्ता कानूनगो, सुजीत जायसवाल ग्राम पंचायत अधिकारी, कैलाश मणि त्रिपाठी शिक्षक, राजेश शर्मा शिक्षक, विनोद कुमार सिंह और पिंटू शर्मा कार से झारखंड के देवघर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने गए थे।