बस्ती (उ.प्र.)। युवाओं को रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्रा महिला पीजी कॉलेज कप्तानगंज बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक- 05 नवम्बर 2026 को प्रात : 10 बजे से मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्रा महिला पी.जी कॉलेज कप्तानगंज बस्ती के विद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का सकुशल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 875 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और 519 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों हेतु अगले चरण हेतु शार्टलिस्टेड किया गया।

मेले में 23 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने-अपने लगभग 1050 विभिन्न पदों पर भर्ती करने हेतु आई थी। इस रोजगार मेला में मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत कप्तानगंज, विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार मिश्र संस्थापक महाविद्यालय, डॉ. अरविंद कुमार मिश्र निदेशक महाविद्यालय, डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी प्राचार्य महाविद्यालय व चन्द्र कान्त सिंह सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती, अवधेन्द्र प्रताप वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती व अंजलि शर्मा सहायक सेवायोजन अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। चंद्र प्रकाश चौधरी अध्यक्ष नगर पंचायत कप्तानगंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है और उसी के परिपेॖक्ष्य में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है उन्होंने सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को आयोजन करने हेतु सराहना की व उपस्थित प्रतिभागी अभ्यार्थियों को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार मिश्र संस्थापक गंगा प्रसाद मिश्र महिला पीजी कॉलेज कप्तानगंज ने उपस्थित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजक मंडल को बधाई दी। महाविद्यालय कॉलेज के प्रबन्धक डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है कि जब अभ्यर्थी अपने ही क्षेत्र में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। चन्द्र कांत सिंह सहायक निदेशक ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूरी तरह से नि:शुल्क है। अभ्यर्थीगण अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार अलग – अलग कंपनियों के आवंटित कक्ष में अपने – अपने बायोडाटा के साथ इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में चयनित 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र/ऑफर लेटर भी वितरित किया गया। डॉ. अरविंद कुमार मिश्र ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महाविद्यालय बैजनाथ मिश्र ने किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की तरफ से प्रेमचंद मिश्र, नीतू, पूनम, मनोज, राजेश, चंद्रपाल वर्मा, श्रवण कुमार और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से प्रमोद कुमार प्लेसमेंट इंचार्ज, पंकज कुमार श्रीवास्तव, सती शंकर मौर्य, राकेश राय, सुरेश कुमार एवं धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।


