बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। भारत सरकार एवं उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार अब घर बैठे पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र जमा होने के संबंध में दिनांक 01 से 30 नवम्बर 2026 तक डिजिटल लाईफ सार्टिफिकेट अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि कोषागार बस्ती में डिजिटल लाईफ सार्टिफिकेट अभियान की शुरूआत की गई।

उन्होने बताया कि उक्त अभियान के तहत मोबाइल में Google play store से Aadhar Face Authentication RD एवं Jeevan Pramaan App डाउनलोड कर डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने के संबंध में पेंशनरों को विधिवत प्रयोग करते हुए जानकारी प्रदान किया गया। इस अभियान में लगभग 300 पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों ने डिजिटल लाईफ सार्टिफिकेट जमा किया। उक्त सुविधा के तहत अब पेंशनरों को कोषागार आने की जरूरत नही पडे़गी। इस अवसर पर सहायक कोषागार के वरिष्ठ लेखाकार अखिलेश कुमार, शशिकान्त नन्दन, विवेक श्रीवास्तव सहित कार्यालय के स्टाफ व पेंशनरगण उपस्थित रहें।


