
नई दिल्ली। अहमदाबाद में लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद क्रैश हो गया। जिसमें सवार एक यात्री को छोड़कर सभी की दर्दनाक मौत हो गई। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गये हैं। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 लोग सवार थे। जिनमें से केवल एक ही जीवित बचा है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटनास्थल का दौरा किया। विमान में 1.25 लाख लीटर से अधिक ईंधन भरा गया था जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेम्बर थे। इस भयानक हादसे में 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
एयर इंडिया के इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश ने कहा कि विश्वास सीट नंबर 11A पर बैठे थे, और उनके भाई अजय दूसरी रो में बैठे थे। टेक-ऑफ के लगभग 30 सेकंड बाद अचानक जोरदार धमाके के साथ प्लेन क्रैश हो गया। मैं गिर पड़ा और चारों तरफ़ से दर्दनाक चीखें आने लगीं। जब होश आया, तो मेरे चारों ओर सिर्फ़ शव ही शव थे। किसी ने मुझे खींचकर एम्बुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया। ये सब कुछ इतना तेज़ हुआ कि समझने का मौका ही नहीं मिला।
इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। यह जानकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी।
डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था
स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।
राजस्थान की खुशबू राजपुरोहित ने भी इस विमान हादसे में अपनी जान गंवा दी है। जिनकी शादी मात्र 4 महीने पहले हुई थी। जिसके पति लंदन रहते थे। उन्होंने अपनी पत्नी का पूरा डॉक्यूमेंट भेजा ताकि उनकी पत्नी भी उनके साथ लंदन जाकर रहे। पत्नी जब अपने घर से अहमदाबाद के लिए निकली तब पूरे परिवार को गले लगाकर निकली। और यह खुशबू का अंतिम सफर साबित हुआ खुशबू की भी इस विमान दुर्घटना में मौत हो गयी।
विमान हादसे में 56 डॉक्टर घायल
विमान में भयंकर आग लगने के बाद वह अहमदाबाद के एक डॉक्टर्स हॉस्टल पर एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ। बताया जा रहा है कि उस वक्त इस हास्टल में डाक्टर लंच कर रहे थे। पुलिस ने विमान के इस बिल्डिंग पर गिरने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त हास्टल में मौजूद 56 डॉक्टर और कुछ कर्मचारी भी घायल हो गए हैं।
पलक झपकते ही विमान आग का गोला बन गया। एयर इंडिया के इस बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान ने दोपहर 1.17 बजे उड़ान भरी थी। रनवे से टेक ऑफ करने के चंद मिनटों बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। यह विमान लंदन जा रहा थी। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाल और 1 के कनाडा नागरिक सवार थे। विमान के पायलट का नाम क्लाइव था। पायलट ने MAYDAY कॉल किया था। MAYDAY कॉल का मतलब आपात की स्थिति होती है। उड़ान के पांच मिनट बाद ही विमान क्रैश कर गया।