
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कलवारी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना व पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा थाना कलवारी पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करवायें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कलवारी, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।





