
बस्ती (उ.प्र.)। विश्व कायस्थ महासंघ की आवश्यक बैठक संगठन के मालवीय रोड स्थित प्रधान कार्यालय पर हुई जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा और राष्ट्रीय प्रमुख श्रवण श्रीवास्तव जी ने किया। बैठक में चर्चा हुई जिसमें संगठन के संघात्मक सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी धर्मार्थ प्रकोष्ठ सौरभ बोष का संगठन के प्रति गलत कार्य में संलिप्तता पाई गई।
यह जानकारी देते हुए महासंघ के कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनके द्वारा किया जा रहा क्रिया कलाप जो संगठन के मर्यादा व हित में सही नहीं है। अंत में सभी पदाधिकारियों के सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि तत्काल प्रभाव से सौरभ बोष को आजीवन संगठन से निष्कासित कर दिया जाये। जिससे संगठन की छवि धूमिल न होने पाये। बैठक में सहसंस्थापक मनीष श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों के परामर्श से अपनी अंतिम सहमति को रूप देते हुए हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर दिया और तत्काल प्रभाव से सौरभ बोष को संगठन से निष्कासित कर दिया।
सह संस्थापक मनीष श्रीवास्तव ने आम जनमानस से अपील किया कि सौरभ बोष का आज से संगठन में किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है और न ही सौरभ बोष संगठन के नाम का उपयोग कर सकते हैं। वे अपने पद लिखित लेटर पैड का कहीं इस्तेमाल नहीं कर सकते है, ऐसा करना अवैधानिक और पूरी तरह से गलत होगा। बैठक में कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह,दीपक श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, रामजीत, सौरभ, रणविजय, आदि सदस्य उपस्थित रहे ।





