
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने आज मुत्थूट फिनकार्प की आकर्षक ऋण योजनाओं का प्रमोशन और आकर्षक बैनर का अनावरण किया। वे वहां मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थे। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मुत्थूट फिनकार्प का नया लोन स्लैब लोगों के लिए सुविधाजनक और उपयोगी भी है।

मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड कटरा बस्ती और पुरानी बस्ती शाखा के सहयोग से WORD MSME DAY का कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में मुत्थूट द्वारा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना अच्छी उपलब्धि है।

उन्होंने अपेक्षा की है कि इन योजनाओं के माध्यम से कम्पनी जरुरतमंद लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता स्थापित करेगी।

इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह एवं जिला उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।

अनावरण और प्रमोशन के मौके पर कंपनी के उत्पाद जैसे कि MSME बिजनेस लोन(EASILY (DAILY REPAYMENT MODE ) स्वर्ण वर्षम(EMI पर गोल्ड खरीदना) डिजिटल गोल्ड खरीदना FD, NCD insurance आदि प्रमुख उत्पादों के रूप में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक गौरव प्रताप सिंह, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, तेजस्वी कुमार विश्वकर्मा, संयुक्त, आंचल, रितु श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, तरनदीप सिंह (BDE ) आदि कंपनी के स्टाफ मौजूद रहे।
लक्ष्मण निषाद के परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधि मण्डल, एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के मेहनौना निवासी लक्ष्मण निषाद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सपा बस्ती की ओर से 1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हर स्तर पर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने किया। उनके साथ रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’, नगर पंचायत अध्यक्ष रूधौली धीरसेन निषाद, पूर्व प्रमुख गुलाब सोनकर, आर.डी. निषाद, गीता भारती, विजय विक्रम आर्य सहित कई वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी ने मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
शराब व सिगरेट पीने का विरोध करने पर मंदिर के चौकीदार की पिटाई
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी अंतर्गत बंधुवा गांव में मंदिर परिसर में शराब और सिगरेट पीने का विरोध करना चौकीदार को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ युवकों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी तथा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली अभद्र टिप्पणियां भी कीं। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंधुवा निवासी एवं चौकीदार अभयराम यादव पुत्र स्वर्गीय रामशब्द यादव मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव के पूर्व दिशा स्थित माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान चौखा गांव निवासी बीरू पुत्र रफ्फन तथा छोटू पुत्र रफ्फन अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां बैठकर शराब एवं सिगरेट का सेवन करने लगे। चौकीदार अभयराम यादव द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार मारपीट में उन्हें हाथ-पैर में चोटें आई हैं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जाता है कि आरोपी मौके से अपनी एक गाड़ी (यूपी-40 सी-4286) छोड़कर फरार हो गए, जबकि उनके कुछ अन्य साथी पहले ही वहां से भाग निकले थे।
घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित अभयराम यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।





