
बस्ती (उ.प्र.)। दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल एवं यूरो किड्स पचपेड़िया रोड ब्रांच में 9 मई को मदर्स डे सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजिंग डायरेक्टर अमर मणि पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या अर्चना पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत विशेष है, क्योंकि हम अपनी माताओं को सम्मानित कर रहे हैं। माँ का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च है और उनका प्रेम व समर्थन सदैव अविस्मरणीय रहता है।

प्रिंसिपल अर्चना पाण्डेय ने सभी माताओं को उनके विशेष दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यालय की ओर से माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह का एक छोटा सा उपहार है। एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का आभार व्यक्त किया और उपस्थित माताओं को धन्यवाद दिया। वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी ने सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मदर्स डे गेम प्रतियोगिता में विजेता माताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान दीपा, द्वितीय स्थान आकृति सिंह को मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से शिक्षक नीलम चौधरी, लक्ष्मी वर्मा, रिचिका सिंह, संजू सिंह, आराध्या सिंह, आकांक्षा मिश्रा, अभिषेक वर्मा, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति, आफताब शेख, नंदिनी गाडिया, प्रिया पाण्डेय, रश्मि शुक्ला एवं प्रीति मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में सभी माताओं को पुनः शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन सभी के लिए यादगार सिद्ध होगा।
शिक्षक विजय प्रकाश को मानद उपाधि मिलने पर प्रसन्नता
बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय के सहायक शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी को विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति मानद डाक्टरेट उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हें शिक्षा, समाजसेवा के क्षेत्र मंें विशेष योगदान के लिये दिया गया है।

शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस उपाधि से उनका रचनात्मक दायित्व और बढ गया है। उनका प्रयास होगा कि निरन्तर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान जारी रहे।
विजय प्रकाश चौधरी को मानद डाक्टरेट उपाधि मिलने पर मुख्य रूप से डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. बलराम चौधरी, संदीप गोयल, के.के. तिवारी, डा. सत्य प्रकाश चौधरी, डा. अनुराग चौधरी, राम भरत वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा, महेश चन्द्रा, अमरेन्द्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
विश्व हिन्दू महासंघ का विस्तार, परसरामपुर ब्लाक पदाधिकारी घोषित
बस्ती। रविवार को विश्व हिन्दू महासंघ की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में मखौड़ा धाम के परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के लिये रचनात्मक कार्यो के साथ ही महासंघ पदाधिकारियों का विस्तार किया गया। बैठक में सर्व सम्मत से परसरामपुर ब्लाक इकाई का गठन किया गया। इसमें संयोजक सुनील कुमार गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, महामंत्री अमित श्रीवास्तव, ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय पाण्डेय, मंत्री करन सिंह चौहान, अनुज सोनकर, अतुल गुप्ता, प्रभारी दीपक गुप्ता, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनिल यादव, ब्लॉक संयोजक राम सजन मौर्या, तहसील अध्यक्ष साहब पाठक, ब्लॉक कार्यकारणी में अभिषेक गुप्ता को दायित्व सौंपा गया।

महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही उन्हें दायित्वों, कर्तव्यांे के बारे में जानकारी दिया।

इस अवसर पर विजय कुमार शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव जिला महामंत्री के साथ ही महेश हिंदुस्तानी, परमानन्द गुप्ता, विकास प्रजापति, उज्जवल सिंह, संदीप कमला पूरी, राहुल कमला पूरी, दीपक सोनी, अभिषेक आर्य, सतीश पांडेय, अभिषेक सिंह, शिवम मिश्रा, पवन सिंह, सुरेन्द यादव, उपेंद्र सिंह, अजय शास्त्री, सौरभ गुप्ता, सूरज कौशल, दीप चंद्र कन्नौजिया, सुमित गुप्ता, अंकित सिंह, अजय दुबे, तेजस्व त्रिपाठी, विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे।





