
बस्ती (उ. प्र.)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल बस्ती के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़े कमर्शियल गैस सिलेंडरों के अचानक बढ़े बेतहाशा मूल्य के वापस लेने की मांग और कालाबाजारी रोके जाने की मांग को लेकर गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में बस्ती जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पूर्व की दर पर ही निर्धारित किये जायं और आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के आदेश पारित किये जायं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल प्रभारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण कुटीर घरेलू, मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले, हवाई, डेरी वाले तथा फेरी में ठेलों पर खाने पीने का सामान बेचने वाले व्यक्तियों का कारोबार बंदी के कगार पर होने से उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया एवं सुनीत पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस का रेट अचानक 2080 से 977 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़कर 31 71 रुपए प्रति सिलेंडर कर दिया है।

जिला महामंत्री आलोक दुबे ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस सिलेंडर की भांति ऑनलाइन किये जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता बबलू ने कहा कि केंद्र सरकार गैस के वैकल्पिक संसाधनों के खोज के लिए लिए अनुसंधान कमेटी का गठन करें। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि महंगाई और कालाबाजारी को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ाई गई दरें तुरंत वापस लेने हेतु आवश्यक खत्म उठाए जाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा केंद्र सरकार को निर्देशित किया जाना चाहिए। नगर अध्यक्ष राना महेंद्र प्रताप ने बताया कि विवाह शादी व फंक्शन के लिए मांग अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने पर आदेश पारित हो। नगर महामंत्री धीरेंद्र चौधरी ने बताया अस्पतालों व स्कूलों को उनकी आवश्यकता अनुसार कमर्शियल गैस उपलब्ध कराई जाए। नगर संगठन महामंत्री महेंद्र गुप्ता ने बताया गोदाम से गैस डिलीवरी लेने पर कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के बिलों में कम करने के आदेश पारित करें, जिससे इसका लाभ उपभोक्ता को मिल सके।

जिला युवा अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि महंगाई को रोकने के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर पर जीएसटी की दरें 18% के स्थान पर 5% की जाए। उद्योग मंच जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना वर्मा ने बताया कमर्शियल गैस की कमी होने के कारण पुराने वैकल्पिक ईंधन को इस्तेमाल करने की अनुमति उद्योगों को दी जाए तथा इसके लिए पॉल्यूशन विभाग व एनजीटी के नियमों में 5 साल के लिए छूट प्रदान की जाए। देश के समस्त व्यापारी एवं उद्योग जगत को आपसे भारी उम्मीद है। व्यापारी नेताओं ने राष्ट्रपति से इस मांग पत्र पर शीघ्र व सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने का आग्रह किया है।

पुतला दहन एवं ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मण्डल प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’, प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया, जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता बबलू, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार चौधरी, जिला युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, उद्योग मंच जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना वर्मा, महामंत्री गीता गौतम, कोषाध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, कविता प्रजापति, शुभावती प्रजापति, नमिता प्रजापति, प्रभावती प्रजापति, सुधा प्रजापति ने भागीदारी निभाई।





