
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उ०प्र० के तत्वाधान मे जनपद बस्ती में संचालित खेलो इण्डिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर संचालित है। उक्त जानकारी देते हुए क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाडियो को एथलेटिक्स खेल की बारीकिया सिखाते हुए खिलाडियो को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षित खिलाडी खेल संघो के समन्वय से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को क्रीड़ाधिकारी ने बुके एवं बैच लगाकर स्वागत किया।

उन्होने बताया कि उक्त खेल में प्रतिभागी खिलाडियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हे अपने आगामी भविष्य के सृजन में सहयोग प्राप्त होता है तथा वह प्रदेश एवं देश के लिये पदक विजेता खिलाडी बनते है। प्रशिक्षण शिविर के श्रेष्ठ खिलाडियो को खेलकिट खेल उपकरण योजना के अनुसार प्रदान किये जाते है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा प्रशिक्षण शिविर के अनुभव तिवारी, ज्योति गुप्ता, जसवंत कुमार, विकास चौधरी, शुभम, रोहित कुमार, वैभव, आदित्य कुमार, प्रशांत, काजल चौधरी, सोनी, नैतिक गिरी, प्रमोद गिरी, खुशी, साक्षी चौधरी, विनित, सिमना बानो, सिद्धि शुक्ला, सत्यम, रोहित, सनोवर, सूरज चौधरी, विपिन, विश्वास कुमार सिंह, आक्षिता ओझा, सोनम, मो० समसाद, संस्कार मिश्रा, संस्कार, निशा को जागर शू-01 पेयर, रनिंग स्पाइक 01 पेयर, ट्रेक शूट-01 सेट, मोजा-02 पेयर, टी शर्ट/नेकर-02 पेयर प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि के कर कमलो से खिलाडी खेल किट पाकर और अधिक उर्जा से अभ्यास करने की प्रेरणा प्राप्त की। इस अवसर पर खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक दीप पटेल, विकास सोनकर, सुश्री अस्मिता गुप्ता, आशुतोष पाण्डेय, कमलेन्द्र प्रताप चौधरी कनिष्ठ सहायक आदि लोग उपस्थित रहे।
जनगणना में शिक्षकों की डियूटी को लेकर सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में 22 अप्रैल बुधवार को पदाधिकारियों और शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जनगणना में आ रही व्यवहारिक कठिनाईयों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनगणना 2027 में शिक्षकों की ड्यिूटी लगायी गयी है जिसमें अनेक कठिनाइयां उत्त्पन्न हो गयी है। अनेकों प्रधानाध्यापक , इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं ए०आर०पी० की ड्यिूटी लगायी गयी है, जिससे शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनायें प्रभावित हो रही हैं, उन्हें ड्यिूटी से मुक्त रखा जाय। पति, पत्नी के रूप मंें कार्यरत दोनों की शिक्षकों की डियूटी लग गयी है, जिससे बच्चों की देखभाल संभव नहीं है, ऐसे में किसी एक को डियूटी से मुक्त रखा जाय, जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में एचएलओ एप लोड कराया जा रहा है, पुरानी मोबाइल होने के कारण एप लोड नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि नया मोबाइल खरीदकर एप लोड कीजिए, अनेक गर्भवती एवं प्रसूति अवकाश वाली शिक्षिकाओं की ड्यिूटी लगी है. उनको मुक्त रखा जाय, जनगणना कार्य के प्रतिकर अवकाश स्वीकृति किया जाय जिससे जनगणना 2027 में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि बीएसए ने अतिशीघ्र प्रभावी कदम उठाये जाने का आश्वासन दिया है।
यह जानकारी देते हुये संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, अभिषेक उपाध्याय, शैल शुक्ल, रीता शुक्ला, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, रजनीश मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मंजेश राजभर, शिवाकान्त पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, दिग्विजयनाथ यादव, मारूफ खान आदि शामिल रहे।



