
पुरूलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। उनकी नजर एक छोटे बच्चे पर गई जो उनकी मां की फोटो लेकर पहुंचा था। पीएम मोदी ने उस बच्चे से बात की और उसे थैंक्यू कहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने आज पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने पुरुलिया में जनसैलाब को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए।
चुनावी प्रचार के दौरान पुरुलिया जिले के रायबाघिनी मैदान में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक भावुक हो गए। अपने भाषण के बीच उन्होंने एक छोटे बच्चे चिराग पर ध्यान दिया और तुरंत अपनी बात रोक दी। बताया जा रहा है कि छोटा बच्चा अपने साथ प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर आया था। इसे देखकर प्रधानमंत्री ने एसपीजी को निर्देश देकर वो तस्वीर अपने पास मंगवाई और कहा कि मां की तस्वीर देखकर वो भावुक हो गए। पीएम मोदी ने कहा, ‘थैंक्यू बेटा, बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आपका बहुत आभारी हूं। आप मेरी मां की तस्वीर लेकर आए, आपने मुझे भावुक कर दिया।’ सभा खत्म होने के बाद उस छोटे बच्चे चिराग और उसकी मां ने बताया कि मोदी जी ने उनसे बात की, जिससे वो बेहद खुश हैं। चिराग ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे कहा है कि वो उसे चिट्ठी लिखे।
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं। राज्य में 23 अप्रैल 2026 को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल 2026 को 142 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। वहीं, 4 मई 2026 को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच देखी जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी चौथी पारी के लिए कमर सक रही हैं। जबकि बीजेपी शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला अब भवानीपुर की सड़कों पर लड़ा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और नंदीग्राम से मौजूदा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। एक रैली के दौरान शुभेंदु ने आत्मविश्वास के साथ कहा, ‘भवानीपुर के लोग इस बार ‘कमल’ के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनता बदलाव चाहती है और ममता बनर्जी को यहां भी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।’ बंगाल चुनाव में अब नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। पीएम मोदी का ऐसा ही एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। झाड़ग्राम में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। रैली के बाद वह अचानक सड़क किनारे एक ‘झालमुड़ी’ की दुकान पर रुके और स्थानीय जायके का आनंद लिया। पीएम का यह अंदाज न केवल सुरक्षाकर्मियों के लिए चौंकाने वाला था, बल्कि स्थानीय जनता के लिए भी एक सुखद सरप्राइज था। इस बीच भीड़ में मोदी जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। पीएम झालमुड़ी खाने में व्यस्त दिखे। पीएम मोदी की जंगलमहल क्षेत्र की राजनीति में एक नई ऊर्जा भर दी है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर आदिवासियों के साथ ‘निरंतर अन्याय’ करने और केंद्रीय योजनाओं का लाभ उन तक न पहुंचने देने का गंभीर आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिश्नुपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भय का काल खत्म होने वाला है और भाजपा का सेवा काल शुरू होगा। उन्होंने दावा किया कि 4 मई के नतीजों की झलक अभी से टीएमसी नेताओं की भाषा और व्यवहार में दिख रही है। मोदी ने टीएमसी नेताओं पर धमकी और गुंडागर्दी की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि अब जनता ही बंगाल टाइगर बनकर बदलाव का संदेश दे रही है।
‘गुंडों को चेतावनी-29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण करें’
प्रधानमंत्री ने टीएमसी से जुड़े गुंडों, सिंडिकेट और भ्रष्टाचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे 29 अप्रैल से पहले आत्मसमर्पण कर दें, क्योंकि चुनाव परिणाम के बाद कोई नहीं बचेगा। उन्होंने जनता से डर खत्म कर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील भी की। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा और कोई उनका हक नहीं छीन पाएगा। महिलाओं को पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद, 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ के जरिए सालाना 36,000 रुपये और गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये देने का वादा किया गया। बेटियों की शिक्षा के लिए 50,000 रुपये सहायता की भी घोषणा की।
महिला आरक्षण और टीएमसी पर आरोप
पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर टीएमसी और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उन्होंने मिलकर महिलाओं को 33% आरक्षण से वंचित किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता सरकार पर घुसपैठ और विकास की कमी का आरोप लगाया, जबकि टीएमसी ने उनके खिलाफ भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराकर पूरे देश को चौंका दिया था। 2026 में भाजपा ने अपनी रणनीति बदलते हुए शुभेंदु को ममता बनर्जी के घर ‘भवानीपुर’ में उतारा है। शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी अब भवानीपुर में भी सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि 15 साल के कुशासन से यहां की जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास केवल विज्ञापनों में है, जबकि असलियत में भवानीपुर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में एक रोड शो किया था। अमित शाह ने स्पष्ट संदेश दिया था कि उन्होंने ही शुभेंदु को ममता बनर्जी के खिलाफ उनके घर में लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दिल्ली से लेकर बंगाल तक भाजपा नेतृत्व एकजुट है और भवानीपुर की जीत बंगाल में ‘अस्ली पोरिबोर्तन’ की नींव रखेगी।
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा चल रही है। पीएम मोदी की जंगलमहल क्षेत्र की राजनीति में एक नई ऊर्जा भर दी है। आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर आदिवासियों के साथ ‘निरंतर अन्याय’ करने और केंद्रीय योजनाओं का लाभ उन तक न पहुंचने देने का गंभीर आरोप लगाया।
जनसभा में पीएम मोदी ने दावा किया- ‘टीएमसी का भय-काल जाने वाला है, भाजपा के भरोसे का सेवा काल आने वाला है।’ उन्होंने आगे कहा कि 4 मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक टीएमसी के बड़े नेताओं की भाषा में दिख रही है। कोलकाता में टीएमसी के बड़े नेता की धमकियां, उनकी गुंडागर्दी की भाषा, उनका रोना-धोना। यह 4 मई से पहले का एग्जिट पोल है। जो अब तक बंगाल के लोगों को डराते थे, वो अब बंगाल टाइगर की दहाड़ से खुद डर गए हैं। ये बंगाल टाइगर बंगाल की जनता है। अब बंगाल की जनता दहाड़ रही है- अब नहीं सहेंगे, हटाकर रहेंगे निर्मम सरकार मैं टीएमसी के सभी गुंडों, सिंडिकेट, भ्रष्टाचारियों को एक आखिरी मौका देता हूं। 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर लो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी बच नहीं पाएगा।
अभी ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ की बहुत चर्चा है। इससे बंगाल की हर बहन बहुत खुश है, इससे बंगाल की हर बहन को हर साल 36,000 रुपये मिलेंगे। यहां भाजपा सरकार बनने पर गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की मदद दी जाएगी। संतान होने पर 5,000 रुपये की मदद केंद्र सरकार द्वारा भी बहनों को दी जाएगी। बेटियों को शिक्षा के लिए 50,000 रुपये की मदद मिलेगी।





