
बस्ती (उ. प्र.)। विकास क्षेत्र परशुरामपुर के बीआरसी परिसर में छ: अप्रैल सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि परसरामपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय रहे। शिक्षक सम्मान समारोह में नौ शिक्षक और तीन शिक्षामित्र शामिल रहे। सेवानिवृत्त लाल कमलेन्द्र पाण्डेय, नसीरुद्दीन, तुलसीराम वर्मा रामविलास पाण्डेय, श्रीमती कमलेश पाण्डेय, , रमापति तिवारी सुभाष चंद्र मौर्य मिथिलेश सिंह भीमसेन सिंह शिक्षामित्र राम अभिलास पारसनाथ सैनी, राम मोहन पाल को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शन होते हैं ये कभी सेवानिवृत नहीं होते । अब इनका दायित्व और बढ़ गया है । विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल कहा कि ये सभी विभाग की सेवा से निवृत्त हुए हैं यह शिक्षक अब यह अपने कनिष्ठ साथियों को बराबर मार्गदर्शन करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि टेट अनिवार्यता के विरुद्ध 13 अप्रैल को प्रेस क्लब में बैठक के पश्चात मशाल जुलूस निकाले जाने का देशव्यापी कार्यक्रम है सभी शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हो। जिला अध्यक्ष ने कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र द्विवेदी को पूर्णकालिक ब्लॉक अध्यक्ष घोषित करते हुए कहा की श्री दुबे की अध्यक्षता की कमेटी संगठन के सभी कार्यक्रम को संचालित कर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराएगी । वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दुबे ने कहा कि टेट के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिये संघर्ष जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द दुबे, दिवाकर सिंह, त्रिलोकी नाथ, विनोद यादव, गंगा प्रसाद कनौजिया, राजेश कुमार, सुनील पाण्डेय, राजीव कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार वर्मा, विजय कनौजिया रवींद्रनाथ गौरव कुमार वैभव लालेंद्र अर्जुन भारती अभिराम अरविंद पाण्डेय, राजेंद्र श्रीवास्तव जितेंद्र पाण्डेय, रिचा शुक्ला, सुखराज गुप्ता, संतोष पाण्डेय, अश्वनी सिंह, देवेंद्र तिवारी, विनय मिश्रा, अखिलेश तिवारी, पंच बहादुर यादव, प्रतिभा देवी, गीता शुक्ला शालिनी उपाध्याय शोभावती, शारदा देवी, रेणु देवी मीरा आदि शामिल रहीं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेशः स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति
बस्ती (उ.प्र.)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में सात अप्रैल मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डा.वी.के. वर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनाव के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को अपनाएं।

पूर्व सांसद हरीशंकर सफरीवाला ने कहा कि आज के दौर में मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों का मुख्य कारण खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोग नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें, तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। आयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत को समझाने के लिए समर्पित होता है। ऐसे दौर में, जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारिया और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहे हैं, विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एन. शुक्ल ने किया। इस अवसर पर छोटेलाल वर्मा, संजीव पाण्डेय, अमर पाल, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, डा. राजेन्द्र सिंह राही, बालकृष्ण चौधरी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, राहुल सिंह, दीनानाथ यादव, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, नेबूलाल चौधरी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, लालजी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।





