
बस्ती (उ. प्र.)। जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्दा होरी टोला की निवासी एक सौतेली माँ के द्वारा अपनी मासूम ढाई वर्षीय पुत्री की निर्मम पिटाई के प्रकरण को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा और उनकी टीम ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दरिंदगी करने वाली माँ को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश पैकोलिया पुलिस को दिया है।

(सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्र)
बताते चलें की उक्त ग्राम निवासी राम प्रसाद ने पहली पत्नी के मौत के बाद दूसरी शादी की है, पहली पत्नी की मौत के समय उसकी यह बेटी केवल एक माह की थी, राम प्रसाद इस समय रोजी रोटी के चक्कर में परदेश में रहता है, घर पर उसकी वर्तमान पत्नी और उसकी मासूम बच्ची रहती है, पड़ोसियों के अनुसार सौतेली माँ का व्यवहार बेटी के प्रति ठीक नही है, बेटी के कपडे में शौच कर देने से नाराज माँ ने उसकी इस कदर पिटाई कर दी की उसका होंठ तक फट गया और शरीर पर भी चोट के निशान बुरी तरह उभर आये है, इसके बावजूद उसने बेटी के इलाज की जहमत भी नही उठाई, पास पड़ोस के लोग मासूम को लेकर गौर सी एच सी पर पहुँचे तब जाकर उसकी दवा, हो सकी है, प्रकरण की जानकारी होने के बाद सी डब्लू सी के चेयर पर्शन प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय श्रीवास्तव, डॉ संतोष श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने अपसी विमर्श के पश्चात मामले का स्वतः संज्ञान लेने का निर्णय लिया, पैकोलिया थानाध्यक्ष को पत्र भेज कर मासूम बच्ची एवं उसके साथ क्रूर बरताव करने वाली उसकी सौतेली माँ को 9 अप्रैल को न्याय पीठ के सम्मुख प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है।
अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने इस बारे में कहा की समिति ने प्रकरण का संज्ञान लिया है, यह बहुत सम्बेदन शील मामला है। बच्ची का सर्बेॉच्च हित न्याय पीठ की प्राथमिकता है। आवश्यकता पड़ने पर बच्ची के साथ क्रूरता करने वाली माँ के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया जायेगा।
जिला कारागार में बंद कैदी के पिटाई का आरोप, पत्नी ने लगाया न्याय की गुहारः सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार निवासी सूरज चौधरी इन दिनों जिला कारागार बस्ती में बंद हैं। उनकी पत्नी अंजनी चौधरी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति को जेल के अंदर मारा पीटा गया है और उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बुधवार को सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, पीडिता और परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये जिला कारागार में बंद सूरज चौधरी की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के साथ ही समुचित इलाज कराया जाय।

सरदार सेना नेता बृजेश पटेल ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि पीड़ित बंदी की पत्नी की मुलाकात कराई जाएगी और बंदी के इलाज की समुचित व्यवस्था होगी। उनकी पत्नी ने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जाए। बंदी की पत्नी अंजनी ने यह भी कहा उनके पति के जान माल की खतरा है । आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रोशन, सोनू, फूलचंद, प्रदीप सहित कई पुलिस कर्मियों ने बंदी सूरज चौधरी को मारा पीटा।

सरदार सेना ने मांग किया दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए, परिवार को मिलने से न रोका जाए तथा बंदी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दिया कि यदि सूरज चौधरी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होगी।

बुधवार को ज्ञापन देने के दौरान सूरज चौधरी की पत्नी अंजनी, अशोक चौधरी, राजन चौधरी, रमेश चौधरी, शमसेद चौधरी, लवकुश चौधरी, राजेश चौधरी, चंद्रेश, विशाल, प्रभात गौतम अंजलि, राजकुमारी, विद्या पटेल, मालती देवी, सुमित्रा देवी, सुमन चौधरी, सुनीता चौधरी के साथ ही सरदार सेना के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।





