
(मनीष श्रीवास्तव ‘अंकुर’)
बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय शहर पतेलवा मोहल्ले में बच्चों के विवाद दो समुदाय में हुए विवाद ने भयंकर मारपीट में साम्प्रदायिक तूल पकड़ लिया है। मामला हिंदू मुस्लिम और मोहल्ले में रह रहे यादव परिवार को पलायन करने के लिये मजबूर करने तक पहुंच गया है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हिंदू पक्ष को दौड़ा दौड़ा कर मारने पीटने, घसीट कर मस्जिद में ले जाने की कोशिश और महिलाओं व बच्चों को भी मारने पीटने का आरोप है। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के सामने भी अल्पसंख्यक समुदाय ने अपना रवैया नहीं बदला। बाद में विश्व हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह और उनकी टीम के पहुंचने पर और रात में ही हिन्दू पीड़ित पक्ष के साथ कोतवाली में काफी गहमागहमी के बाद करीब दर्जनभर उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि पतेलवा में मुस्लिम आबादी अधिक है। जिस मकान में यादव परिवार रह रहा है वह पहले एक ब्राह्मण परिवार का मकान था। मुस्लिम समुदाय के शरारत और आतंक के कारण ब्राह्मण परिवार ने मकान बेच दिया। उसी मकान को खरीदकर यादव परिवार उसमें निवास करता है। जिसपर अल्पसंख्यक समुदाय की नजर बहुत दिनों से जमी हुई है। इस परिवार को काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। कल रात में सुनियोजित प्लान करके मुस्लिम उनके गेट पर ढेला मरवाते हैं और यादव हिंदू परिवार के द्वारा विरोध किए जाने पर सभी लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। लोग उनके घर पर चढ़ जाते हैं। लोग घर में अपना पैक होकर के डायल 112 को फोन करते हैं। इतने में करीब 50 से अधिक संख्या में मुसलमान इकट्ठा करके परिवार पर हमला कर देते हैं यादव परिवार की महिलाओं को मस्जिद की तरफ खींच कर ले जा रहे होते हैं। जिसका वीडियो भी वायरल है। अखिलेश सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात करके उसमें कार्रवाई कराई जाती है। पांच – सात लोगों की गिरफ्तारी रात में ही हो गई थी। अखिलेश सिंह व महासंघ के तमाम पदाधिकारियों ने रात में करीब तीन बजे तक कोतवाली में डटे रहकर एफआईआर दर्ज करवाया। अखिलेश सिंह ने आह्वान किया कि हम आप और सभी लोग जितने लोग जातिवाद में विश्वास रखते हैं सिर्फ और सिर्फ काफिर हैं। चाहे कोई यादव है या कोई दलित है। इनका लक्ष्य है उनकी संख्या जहां अधिक हो जाए वहां से काफिरों को धीरे-धीरे खत्म कर देना। इसलिए जरुरत इस बात की है कि जातियों में बंटकर अपना अस्तित्व खतरे में ना डालते हुए हिन्दू हिन्दू भाई भाई होकर एकता का परिचय दें।

भाजपा नेता राजकुमार शुक्ल ने कहा कि स्थानीय कटरा पतेलवा निवासी अखिलेश यादव के घर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा किया गये पथराव एवं मारपीट के परिणाम स्वरूप एक बुजुर्ग महिला एवं एक मासूम बच्चे को गंभीर चोट पहुंची है। जो बेहद दुखद है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के निर्देश पर भाजपा की टीम 11 साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुँची। घटना की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर सत्येन्द्र सिंह भोलू, दिलीप पाण्डेय, विनोद चौधरी, तारक जायसवाल, अशोक उपाध्याय, रिंकू एवं नीलेश सिंह सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि घटना के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है तथा कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। शेष आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम सक्रिय है।





