
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय एवं समितियों की महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न हुयी। आईजीआरएस, जिला गंगा समिति, जिला पर्यवरण समिति एवं वन भूमि को अमलदरामद, कर-करेत्तर, सीएम डैशबोर्ड, सड़क सुरक्षा, जिला श्रम बन्धु समिति एवं बाल श्रम उन्मूलन, एन-कोर्ड से संबंधित बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी।
आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाय। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाब देही तय की जायेंगी। जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए उन्होने सालिड वेस्ट मैटीरियल को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में डीएफओ डा. शिरिन ने बताया कि जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हो गया है। सभी संबंधित विभाग स्थल का चयन करते हुए उसकी सूचना उन्हें समय से उपलब्ध करा दें। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित विभागों के विभागध्यक्षों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की प्रगति ‘ए’ श्रेणी से निम्न है उनके द्वारा प्रगति में सुधार के लिए प्रयास किया जाय। उन्होने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में एवं शतप्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिचित की जाय। जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गयी है वे विभाग विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढ़ायें।
सड़क समीक्षा – अवैध कट
सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कि राष्ट्रीय राजमार्गो के अवैध कटों को चिन्हित करते हुए उन्हें तत्काल बन्द किया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिगत डिवाइडर को नियमानुसार ऊचा किया जाय। जिला श्रम बन्धु समिति एवं बाल श्रम उन्मूलन की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को श्रमिको का पंजीकरण करानें तथा बाल श्रम रोकने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये। एन-कोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होने अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश दिये। बैठक में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम, डीएफओ डा. शिरिन, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीआरओ धनश्याम सागर, आबकारी अधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, सत्येन्द्र कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, एआरटीओ माला बाजपेयी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





