
बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज बस्ती में बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल विहीन, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण कराये जाने हेतु आज जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में वैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी 130 परीक्ष केन्द्रो के स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सचल दल के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों को 24×7 क्रियाशील रखने एवं मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, पेपजल इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही किसी भी परीक्षा के दौरान मोवाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस के प्रयोग को पतिबंधित किये जाने के निर्देश दिये गये।

डीएम ने कहा कि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा की शुचिता भंग होती है तो सम्बंधित के विरुद्ध उ. प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उपस्थित रहे।





