
बस्ती (उ.प्र.)। ट्रेड यूनियन संगठनों और संयुक्त किसान मोर्चा ने जनपद में हड़ताल को सफल बताया है। सीटू सहित अन्य श्रमिक महासंघों के केंद्रीय फेडरेशन, खेत मजदूर यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के श्रमिकों, किसानों की मांगों को लेकर देशव्यापी आम हड़ताल के क्रम में सीटू, एटक, एक्टू से जुड़े एमडीएम रसोइया कर्मचारी यूनियन, यूपीएमएसआरए, जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल, आशा, ई रिक्शा संचालक यूनियन, बिजली कर्मचारी संघ, ट्रेड यूनियन कौंसिल, आशा कर्मचारी यूनियन, जल कल यूनियन, संविदा और खेत मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन, किसान सभा तथा अन्य श्रमिक महासंघों से संबद्ध यूनियन, जनौस, एडवा, एआईएसएफ आदि जनवादी संगठनों ने ध्रुव चंद, अशर्फी लाल गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, राम अचल निषाद, गौरी शंकर चौधरी, शिवाजी शुक्ला सोनी, सत्यभान, शिव चरण निषाद, परशुराम, वसीम के संयुक्त नेतृत्व में न्याय मार्ग स्थित सीटू कार्यालय पर इकट्ठा हो कर जुलूस के रूप में न्याय मार्ग, कचहरी, शास्त्री चौक से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चारों श्रम संहिता और भारत अमेरिका समझौते की प्रतियां जलाई गईं और उप जिलाधिकारी बस्ती सदर शत्रुघ्न पाठक के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 08 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

मांग पत्र में श्रमिक विरोधी चारों श्रम संहिता रद्द करते हुए पूर्व के श्रम कानूनों को बहाल करना, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोके जाने, न्यूनतम वेतन कानून बहाल करते हुए बाह्य संविदा समाप्त करते हुए मानदेय आधारित श्रमिकों को सेवा निवृत को पेंशन सहित अन्य देय लाभ दिए जाने, बिजली वी बीज संशोधन विधेयक रद्द किए जाने, किसान विरोधी भारत अमेरिका समझौता रद्द किए जाने की मांग आदि शामिल है। इसके साथ ही बीबी ग्राम जी कानून रद्द किए जाने, मनरेगा बहाल किए जाने, मानदेय आधारित आंगनवाड़ी, आशा एवं रसोइया को नियमित करते हुए 26000 वेतन दिए जाने की मांग किया गया।

कार्यक्रम में दीवान चंद्र चौधरी, शोभाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, आरपी चौधरी, कन्हैया किसान, सत्य प्रकाश, रामदास चौधरी, विनोद चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, तिलक राम चौधरी, सुधीर कुमार, मिथलेश कुमार, बाल गोविंद, संजय रायप्रवीण कुमार, धर्मेन्द्र, राम शंकर, नरसिंह भारद्वाज, बिफई राव, राम दयाल, राम किशुन, दिलीप वर्मा, अजय कुमार, उमेश चंद्र चौधरी, शिवम् यादव, राम लौट, केके तिवारी, सत्य राम, शेष मणि, विजयलक्ष्मी, इंद्रावती, विद्यावती, अनीता, रुखसाना, राम भवन, राम करन, गुड़िया, मिस्लावती देवी, फूल चंद्र ,कुसुम देवी,राम निरख यादव , आशुतोष शर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, विनीत त्रिपाठी, शैलेश चौहान, अश्वनी शुक्ला, आर के श्रीवास्तव, उस्मान खान, जमालुद्दीन, आरपी सिंह, अमित पाण्डेय, सुनीत कुमार, डीआर मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव आदि दर्जनों शामिल रहे।





