
बस्ती (उ.प्र.)। इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी केे दो दशकों से अध्यक्ष रहे डॉ. हरिकेशवधर द्विवेदी का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

डा.हरिकेशवधर द्विवेदी की शव यात्रा के दौरान संस्था के केन्द्रीय कार्यालय कप्तानगंज के पिकौरा सानी पर उन्हें पुष्प अर्पित किया गया। संस्था के सीईओ अजय कुमार पाण्डेय की अगुवाई में संस्था के पदाधिकारीगण और शुभेच्छुओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। डा. हरिकेशवधर द्विवेदी ने अपने जीवन में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी अध्यक्षता में संस्था ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी कीं और समाज के विकास में अपना योगदान दिया।





