
बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर से सटे हंड़िया में संचालित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल उदय नगर शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार की दिशा में निरंतर अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह विद्यालय न केवल बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार और विज्ञान का भी उत्कृष्ट समावेश कर रहा है।
प्लेवे से लेकर इंटरमीडिएट तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू, किसी भी कक्षा में फीस बढ़ोत्तरी नही, शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वय
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राम प्रताप सिंह ने बताया कि नवीन शैक्षिक सत्र 2026-2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। स्कूल में प्ले-वे से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा की व्यवस्था है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरीके से निःशुल्क है। किसी भी प्रकार की फीस की बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और वैज्ञानिक सोच से भी जोड़ा जाता है।
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुभवी शिक्षकों और विज्ञान आधारित गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया जाता है। यहां बच्चों में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और तार्किक सोच विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें और इस गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण का लाभ उठाएं।





