
Reported & Edited by prabhanjan ojha
नई दिल्ली। छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार दोपहर उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल (इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) में भर्ती करवाया गया है।
सोनिया गांधी बीते रविवार को छुट्टियां मनाने शिमला आई थीं। शिमला से 12 किमी दूर छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर रुकी हुई थी। शनिवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने उनका एमआरआई सहित अन्य टेस्ट करवाए।
उधर मुख्मयंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो ऊना जिला के दौरे पर थे, वह अपना दौरा छोड़ कर वापिस शिमला लौट आए हैं। हेलीकॉप्टर से वह 6:30 बजे अनाडेल हेलीपेड पहुंचे। वहां से सीधे आईजीएमसी गये हैं। सोनिया गांधी अक्सर छुट्टियां मनाने शिमला जाती हैं। वह शिमला में अपनी बेटी के घर पर ही ठहरती हैं। प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी का भी शिमला जाने का कार्यक्रम था, जो स्थगित हो गया था।