बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। दुर्गा पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जिले के शिवाघाट, बैड़वा समय माता। एवं पड़िया खास सहित कई विसर्जन स्थलों का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने थाना सोनहा क्षेत्र के शिवाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए विसर्जन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए।

दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने तहसील भानपुर अंतर्गत मां बैड़वा समय माता मंदिर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने विसर्जन स्थल पड़िया खास क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अहमद फरीद खान उपस्थित रहे।


