कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि और भाजपा नेता भोला कुमार निषाद पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे जानलेवा हमला हुआ। त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी एसयूवी पर पीछे से दो राउंड फायरिंग की। गोलियां शीशा तोड़कर निकल गईं। भोला निषाद और उनके चालक बाल-बाल बच गए। मौके पर आई पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव निवासी भोला कुमार निषाद भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उनकी पत्नी मिथलेश निषाद वर्तमान में कप्तानगंज ब्लॉक की प्रमुख हैं। भोला के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह अपनी एसयूवी से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। गाड़ी त्रिलोकपुर गांव निवासी तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। वायरलेस चौराहे से महराजगंज मार्ग पर त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के निकट पहुंचते ही दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीछे से दो राउंड गोलियां चलाईं। गोलियां एसयूवी का शीशा तोड़ते हुए निकल गईं, लेकिन भोला निषाद और चालक को नहीं लगीं।
थाने पर जुटी समर्थकों की भीड़
अचानक हुई फायरिंग से घबराए भोला और उनके चालक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। दोनों महराजगंज कस्बे के एक मैरेज हॉल में जाकर छिप गए। इसके बाद भोला ने परिजन और महराजगंज कस्बे के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में हमले की खबर पूरे इलाके में फैल गई। थाने पर भी उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी।
सूचना पर कप्तानगंज के प्रभारी एसओ कमलेश गौड़, वीके सरोज और अजय यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और कलवारी के सीओ बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। एएसपी ने एसयूवी पर गोलियों से बने निशानों का भी निरीक्षण किया।
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने देर रात तक कई जगह छापेमारी की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बदमाशों की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली थी। कप्तानगंज के प्रभारी एसओ कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।
वर्चस्व की जंग में हमले की चर्चा
सूत्रों के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पति पर हमले को लेकर वर्चस्व के जंग की चर्चा है। लोगों का मानना है कि प्रमुख के चुनाव को लेकर शुरू से ही एक गुट की उनसे तनातनी बनी हुई है। आए दिन अलग-अलग कारनामों से वह लोग चर्चा में रहते हैं। पूर्व में प्रमुख पति ने खुद पर हमला करने की भी आशंका जताई थी। हालांकि उन्होंने अभी किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। इन कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस और सर्विलांस की टीम हर पहलू पर जांच कर रही हैं।
गोली चलने की आवाज से सहमे ग्रामीण
रात करीब 8:30 बजे अचानक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से आसपास के ग्रामीण भी सहम उठे। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं मौके पर आई पुलिस ने स्थानीय लोगों से घर-घर जाकर पूछताछ की है। छानबीन के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के हिरासत में लिए जाने की भी चर्चा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर रही है। घटना के बाद से मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस लगा दी गई। वहीं, भाजपा नेता के समर्थकों का भी हुजूम उमड़ने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराते रहे।
पुलिस कर्मियों पर भड़के एएसपी
घटना के बाद पहुंचे एएसपी श्यामकांत पुलिसकर्मियों पर काफी नाराजगी जताई। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस कर्मियों से कहा। साथ ही सीडीआर, लोकेशन ट्रेस करने के निर्देश दिए।
घटना के बाद फोरलेन से भागे बदमाश
हमले के बाद दो बाइक पर चार बदमाश फोरलेन के रास्ते भाग निकले। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले का खुलासा करने के लिए एसओजी, स्वाट समेत अन्य टीम लगाई गई है।
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख के पति (प्रतिनिधि) भोला निषाद की स्कॉर्पियो गाड़ी पर सोमवार (12 अक्टूबर 2026) की देर रात जानलेवा हमला हुआ और फायरिंग की गई।
घटना की मुख्य बातें:
• समय और स्थान: यह घटना सोमवार देर रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर पुराने ईंट-भट्ठे के पास हुई।
• हमला: भोला निषाद किसी कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। गाड़ी के पिछले शीशे पर गोली के निशान मिले और शीशा टूट गया।
• बचाव: अचानक हुई फायरिंग से घबराकर भोला निषाद और उनके चालक ने गाड़ी भगाई और महाराजगंज कस्बे के एक मैरेज हॉल में छिपकर अपनी जान बचाई।
• पुलिस कार्रवाई: सूचना मिलने पर डायल 112, कप्तानगंज पुलिस, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
• घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दी गई है। भाजपा नेता के समर्थकों की भारी भीड़ जुटने के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।
• साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया: एडिशनल एसपी श्यामकांत के निर्देशन में पुलिस की कई टीमें, जिसमें थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव और महाराजगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार तिवारी शामिल हैं, लगातार जांच कर रही हैं। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम, एसओजी (SOG) और सर्विलांस टीम ने भी घटनास्थल (त्रिलोकपुर/तेलियाडीहा गांव के पास) से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।
• बदमाशों की पहचान: शुरुआती सूचनाओं के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।
• मुकदमा और गिरफ्तारी के लिए टीमें: पुलिस ने गाड़ी (SUV) को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें बनाई गई हैं और ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
🔍 हमले की वजह?
पुलिस ने अभी तक हमले की मुख्य वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस हमले का तार अगस्त 2026 में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामशंकर यादव के साथ हुए विवाद और गाली-गलौज के मामले से जुड़ा है, जिसकी शिकायत भोला निषाद ने कप्तानगंज थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है।


