बस्ती 27 मई 2026 (सू.वि.), बुधवार को जिला प्रशासन के तत्वाधान में जनसहभागिता के माध्यम से कुआनों नदी के जीर्णाेद्धार एवं सफाई का कार्य प्रारम्भ कराया गया, जिसके क्रम में कुआनों नदी की सफाई कार्य का शुभारम्भ मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० गोसेवा आयोग महेश शुक्ला, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, मा० विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, मा० विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर द्वारा किया गया। कुआनों नदी की सफाई कार्य के शुभारम्भ के साथ-साथ वन विभाग द्वारा नदी के तट पर वृक्षारोपण का भी कार्य कराया गया।
इस अवसर पर जनपद के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कुआनों नदी जनपद में विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत चन्दोखा में प्रवेश करती है, जो विकास खण्ड कुदरहा के लालगंज के संगम घाट में मनोरमा नदी से मिलती है। कुआनों नदी विभिन्न स्थानों पर जलकुम्भी आदि के कारण प्रदूषित है। ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जिसके अनुसार जनपद में कुल 14 स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से सफाई का कार्य किया जायेगा, जिसमें मा० जनप्रतिनिधि, जनपद मे विभागीय अधिकारियों व जन समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जायेगा। उक्त जानकारी डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने दी है।
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 27.05.2026 को जिला प्रशासन के तत्वाधान में जनसहभागिता के माध्यम से कुआनांे नदी के जीर्णोद्धार एवं सफाई का कार्य प्रारम्भ कराया गया, जिसके क्रम में कुआनों नदी की सफाई कार्य का शुभारम्भ श्री महेश शुक्ला, मा0 उपाध्यक्ष, उ0प्र0 गोसेवा आयोग, श्री संजय चौधरी, मा0 अघ्यक्ष जिला पंचायत, मा0 विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि श्री सरोज मिश्रा, मा0 विधायक कप्तानगंज के प्रतिनिधि श्री गुलाब चन्द्र सोनकर द्वारा किया गया। कुआनों नदी की सफाई कार्य के शुभारम्भ के साथ साथ विन विभाग द्वारा नदी के तट पर वृक्षारोपण का भी कार्य कराया गया। इस अवसर पर जनपद के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कुआनों नदी जनपद में विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत चन्दोखा में प्रवेश करती है जो विकास खण्ड कुदरहा के लालगंज के संगम घाट में मनोरमा नदी से मिलती है। कुआनों नदी विभिन्न स्थानों पर जलकुम्भी आदि के कारण प्रदूषित है। ऐसे स्थानांे को चिन्हित किया गया है जिसके अनुसार जनपद में कुल 14 स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से सफाई का कार्य किया जायेगा, जिसके अन्तर्गत दिनांक 29.05.2026 को विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत नरकटहा व घवाय के पगारे घाट पर, दिनांक 30.05.2026 को विकास खण्ड गौर के ग्रा0पं0 पडरी में शिवाघाट पर, दिनांक 01.06.2026 को विकास खण्ड सल्टौवा गोपालपुर की ग्राम पंचायत भितरी पचानू में महादेवा घाट पर, दिनांक 02.06.2026 को विकास खण्ड बस्तीसदर की ग्राम पंचायत मूडघाट में पुल के नीचे, दिनांक 03.06.2026 को ग्राम पंचायत भुवर निरंजनपुर में धोबी घाट पर, दिनांक 04.06.2026 को ग्राम पंचायत मिश्रौलिया में शराय घाट पर, दिनांक 05.06.2026 को ग्राम पंचायत देवराखास में पुल के नीचे पर, दिनांक 06.06.2026 को ग्राम पंचायत ताडीजोत में शिसवनिया गांव पर, दिनांक 07.06.2026 को ग्राम पंचायत चिवनिया में पुल के नीचे, दिनांक 08.06.2026 को ग्राम पंचायत सुकरौली में बंधे के किनारे पर, दिनांक 09.06.2026 को विकास खण्ड बहादुरपुर की ग्राम पंचायत अकसडा में अकसडा चौराहा पर, दिनांक 10.06.2026 को विकास खण्ड कुदरहा की ग्राम पंचायत अकेला कुबेरपुर में पुल के पास पर, ग्राम पंचायत लालगंज में संगम तट पर कआनों नदी की सफाई अभियान का शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधिगण द्वारा किया जायेगा जिसमें साथ साथ विभागीय अधिकारियों व जन समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जायेगा।





