
मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग जारी है। इस बीच मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में हिंसा की घटना सामने आई है। जहां मतदान के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर देसी बम फेंक दिया। इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों में भर्ती कराया गया। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार धमाका उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र के आसपास मौजूद थे। अचानक हुए इस हमले से मतदाताओं और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को घेर लिया। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हमले के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हुआ। उत्तर में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से लेकर दक्षिण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम और हुगली तक के जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। पहले चरण में राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से आधे से अधिक सीटों पर मतदान हो रहा है।
ट्रंप बनने की गलती तो नहीं कर रहे बालेन शाह? भारतीय सामान पर भारी कस्टम ड्यूटी से जनता परेशान
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत से आने वाले 100 नेपाली रुपये (लगभग 63 भारतीय रुपये) से अधिक कीमत के सभी सामानों पर कस्टम ड्यूटी (भंसार) सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। इस नियम के तहत अलग-अलग सामानों पर 5% से लेकर 80% तक टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे भारत से खरीदा गया 1,000 रुपये का सामान नेपाल पहुंचते-पहुंचते 1,500-1,600 रुपये तक का हो जाता है। आम लोगों को रोजमर्रा की चीजों पर 30 से 60 फीसदी तक अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

इस फैसले के खिलाफ नेपाल के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और नेपाली कांग्रेस ने सरकार से यह नियम तुरंत वापस लेने की मांग की है। रक्सौल, जोगबनी और झापा जैसे बॉर्डर पॉइंट्स पर हड़कंप मचा हुआ है और भारतीय सीमावर्ती बाजारों में व्यापार भी मंद पड़ गया है। बालेन शाह का तर्क है कि इससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और नेपाल आत्मनिर्भर बनेगा।
यूजीसी पर बोले अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा है कि निजी कंपनियों में भी आरक्षण होना चाहिए और हम सत्ता में आएंगे तो निजी कंपनियों में आरक्षण लागू करेंगे। यूजीसी एक्ट तो लागू नहीं हुआ लेकिन यूजीसी एक्ट से भी खतरनाक रोहित वेमुला एक्ट कांग्रेस ने कर्नाटक में लागू कर दिया। राहुल गांधी ने कह दिया कि कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आएगा तो पूरे भारत में सभी यूनिवर्सिटी कॉलेज मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में रोहित वेमुला एक्ट लागू होगा।





