बस्ती (उ.प्र.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवेंद्र कुमार प्रथम ने विधिक जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि नागरिकों को जो संवैधानिक गारंटी प्राप्त है उसका अनुपालन किया जाना चाहिए। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शमसुल हक के दिशा निर्देशन में स्वामी विवेकानंद इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज रिठिया, संसारपुर बस्ती में विधि जागरूकता एवं साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को कानून के प्रति जागरूक होने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आवाह्न किया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा जन सूचना अधिनियम कानून पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून जहां प्रत्येक नागरिकों को अनाज प्रदान किए जाने का अधिकार प्रदान करता है वहीं सूचना का अधिकार कानून नागरिकों को राजनीतिक व अर्ध शासकीय संस्थाओं से सूचना प्राप्त करने का अधिकार देता है उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक मामले में पीड़ित पक्षकार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जमानत, विचरण व रिमांड स्तर पर कुशल अधिवक्ताओं के द्वारा निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता केवल कानून की ही नहीं बल्कि नागरिकों को प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए उन्होंने भारतीय संविधान में नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकार की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों की रक्षा के लिए प्रावधान करता है। उन्होंने विवादों को बातचीत के जरिए मध्यस्थ प्रणाली के तहत सुलझाने पर बल दिया उन्होंने कहा कि प्राविधिक स्वयंसेवकों के माध्यम से थाना अस्पताल तथा तहसील में भी विधि सहायता प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी विवेकानंद इन्स्टीट्यूट कॉलेज समूह के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश सिंह ने किया मुख्य अतिथि का स्वागत श्री सिंह पुष्प गुच्छ व विवेकानंद का चित्र प्रदान करके किया इस अवसर पर स्वागत गान व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य शिक्षक तथा जिला चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर हनुमान सिंह भी उपस्थित थे कार्यक्रम में पराविधिक स्वयं सेवक बृजवासी लाल शुक्ल व सुशील कुमार भी उपस्थित थे।


