बस्ती (उ.प्र.)। एक युवक ने आज प्रेम प्रपंच में खौफनाक कदम उठाते हुए लोमहर्षक घटना को अंजाम देते हुए प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद के सीने में गोली मारकर जान दे दी।
11-11-2026 को सुबह 7:30 के आसपास थाना हरैया पर जरिये पीआरबी सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बसेंवा राय थाना हरैया जनपद बस्ती में लालू प्रसाद पुत्र राम लोटन के यहां उनके रिश्तेदार शिवकुमार पुत्र राम बुझारत निवासी ठाकुरपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती आया था, जो कि एक लड़की से बात करने की जिद कर रहा था और बात न करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। जब गांव वालों ने समझाने बुझाने की कोशिश किया तो सबके सामने ही उसने तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक हरैया मय फोर्स, फॉरेंसिक टीम तथा PRV मौजूद है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शान्तिव्यवस्था कायम है।


