
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिले के तहसील हर्रैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाधान दिवस में फरियादी उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी द्वारा दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओं का गम्भीरता से सुनवाई किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील दिवस आमजन को त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शेष लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाए। गंभीर मामलों में मौके पर जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को निस्तारण की सूचना समय से उपलब्ध कराई जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण करायें और शिकायतकर्ताओं को पूरी पारदर्शिता के साथ उनकी पूरी बात सुने और शालीनतापूर्वक व्यवहार करें। उप जिलाधिकारी उमाकान्त तिवारी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 159 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 13 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 72, पुलिस 18, विकास 14, आपूर्ति 45, विद्युत 06, अन्य के 04 मामलें आये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, डीपीआरओ घनश्याम सागर, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, उप जिलाधिकारी रश्मि यादव, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, एलडीएम आर.एन. मौर्या, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, डीएचओ अरूण त्रिपाठी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।




