बस्ती । राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक अध्यक्ष ,महासचिव महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा हरियाणा ,अध्यक्ष भारत लोक शिक्षा परिषद एकल विद्यालय सलाहकार बोर्ड दिल्ली, संरक्षक भारतीय धरोहर दिल्ली, ट्रस्टी जगाधरी अग्रवाल भवन हरिद्वार, पूर्व प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,पूर्व संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी हरियाणा, पूर्व राष्ट्रीय सहसंयोजक भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ ,पूर्व संयोजक लघु उद्योग भारती हरियाणा ,अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद हरियाणा, भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा, पूर्व प्रांत प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा ,पूर्व संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा जैसे अनेक संगठनों के संस्थापक संरक्षक के नाते विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले जगदीश मित्तल परमार्थी का निधन 3 सितंबर 2026 का समाचार प्राप्त होने पर राष्ट्रीय कवि संगम गोरक्ष प्रांत की बस्ती इकाई की एक बैठक राष्ट्रीय कवि संगम बस्ती के संरक्षक डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी के आवास पर गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिसमें बाबूजी आदरणीय जगदीश मित्तल बाबूजी के जीवन पर उनके कार्यों पर उपस्थित कवियों द्वारा चर्चा की गई ।प्रांत अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार मिश्र ने कहा की 2016 में राजस्थान के माउंट आबू में बाबूजी से पहली बार भेंट हुई और वह कार्यक्रम वह मुलाकात अविस्मरणीय बन गई और तब से आज तक राष्ट्रीय कवि संगम के एक सिपाही के नाते कार्य करता रहा ।स्नेहिल प्रेम ,स्नेहिल दुलार ,प्रेम की थपकी देना यह बाबूजी की आदत थी ।अपने स्वभाव से हर किसी को अपना बना लेते थे। डॉ वीरेंद्र त्रिपाठी जी ने उनके साथ बिताए गए समय और उनकी बातों का स्मरण किया ।बस्ती जिला अध्यक्ष राकेश राही ने अपने शब्दों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । राष्ट्रीय कवि संगम परिवार उनके असमय चले जाने पर स्वयं को असहाय अनुभव कर रहा है। कष्ट की इस घड़ी में राष्ट्रीय कवि संगम परिवार बाबूजी को चाहने वाले लाखों लोगों के साथ है ।इस अवसर पर अजीत श्रीवास्तव ,अविनाश मिश्रा ,सर्वेश पांडेय, मनीष ,शैलेश, सत्यव्रत मिश्र ,हरीश जी आदि ने अपने शब्दों से बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।





