लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर योगी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मातृशक्ति योजना शुरू की है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क सफर मिलेगा। उत्तर प्रदेश में अब 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा की नियमित योजना की शुरुआत 29 अगस्त से लागू हो गयी है।
इस योजना में उत्तर प्रदेश की मूल निवासी 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं यात्रा के दौरान पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाकर नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) और सिटी बसों की सामान्य सेवाओं में मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान कंडक्टर द्वारा शून्य मूल्य (Zero Value) का टिकट दिया जाएगा।


