
बस्ती (उ. प्र.)। गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने आदर्श उपाध्याय की मृत्यु से आहत परिजनों को 10 लाख रुपये के अहेतुक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। जिले के दुबौलिया थाने के उभाईं गांव निवासी आदर्श उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश को पुलिस से छूटने के कुछ ही समय बाद खून की उल्टियां हुईं और अस्पताल पहुंचते मृत्यु हो गई थी। घटना 25 मार्च की है।
महेश शुक्ल ने शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शासन के तरफ से 10 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग परिवार को दिया। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी, एसडीएम एवं बीडीओ भी थे। उन्होंने अधिकारियों को शोकाकुल परिवार के लिए आवास और शासन की अन्य योजनाओ का लाभ देने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया। उनके साथ कई संभ्रांत नागरिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग भी काफी संख्या मे मौजूद थे। परिवार के लोगो के साथ सभी समाज के लोगो ने महेश शुक्ला के इस प्रयास की सराहना की।