
बस्ती (उ.प्र.)। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बुधवार 22 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में एक साथ विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर बैठक कर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन के मुख्य संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, सह‑संयोजक जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी एवं राजेन्द्र राजभर के नेतृत्व में 22 जुलाई को बस्ती लोकसभा क्षेत्र की सभी पाँचों विधानसभाओं , हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर एवं महादेवा, में व्यापक स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

विधानसभा हर्रैया में सुबह 11:00 बजे थाना खास मंदिर पर विधायक अजय सिंह, कप्तानगंज में सुबह 11:00 बजे सावित्री मिलन मैरिज हॉल में पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ला, बस्ती सदर सुबह 11:00 बजे पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा दोपहर 12:00 बजे सानू मैरिज हॉल नगर बाजार में पूर्व विधायक रवि सोनकर, रुधौली दोपहर 3:00 बजे सिंह मैरिज हॉल बसडीहा मानिकचंद में पूर्व विधायक संजय जयसवाल संयोजक होंगे।
विवेकानंद मिश्र ने सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 18 जुलाई को मंडल स्तर पर बैठक कर मंडल पदाधिकारियों तथा शक्तिकेंद्र संयोजकों, प्रभारियों को जिम्मेदारी दें। बाइस जुलाई के सम्मेलन के लिए सभी बूथ अध्यक्षों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्नीस जुलाई को सभी शक्ति केन्द्रों पर बैठक कर सभी बूथ समिति सदस्यों का डिजिटल लॉटरी प्लेटफ़ॉर्म पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएँ तथा उनके मॉड्यूल और प्रश्नावली पूर्ण कराएं।
बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, राम श्रृंगार ओझा, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्म देव यादव, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री सुनील सिंह, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय नीरज, विनय सिंह भारद्वाज, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश, विनय यादव, नगेन्द्र सिंह सिंकू, विजय पाण्डेय राजू, सत्येन्द्र सिंह भोलू, राज कुमार शुक्ल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अरविंद चौधरी, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी तथा शिवचरण जायसवाल एवं आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।





