
बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय पुरानी बस्ती थाने पर नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने पदभार ग्रहण करने के बाद में पुरानी बस्ती थानें के अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया और जरुरी जानकारियां लीं। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। थाने पर आने वाले सभी नागरिकों की बातों को सम्मानपूर्वक सुना जाएगा और समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसना और अपराध नियंत्रण कर व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर अमन चैन कायम रखना ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी घटना की सही सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में जनता के बीच पुलिस का विश्वास बढ़ा है। उनके मार्गदर्शन में मित्र पुलिस की भावना को और अधिक विश्वसनीय बनाया जाएगा।
एआईएमसीईए ने किया बूथों का गठन
बस्ती। शनिवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सैनिया चौराहे पर ऑल इण्डिया महापदमानन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन ‘ एआईएमसीईए’ के संरक्षक पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी के नेतृत्व में बूथ की समीक्षा के साथ ही गठन का कार्य किया गया। बैठक में 26 बूथों की समीक्षा के साथ ही उसका गठन किया गया।

ठाकुर प्रेमनन्दवंशी ने कहा कि बूथों के गठन का उद्देश्य सामाजिक कार्य को विस्तार देने, जनहित के सवालों के समाधान के लिये सामूहिक प्रयास तेज करना है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र ठाकुर और संचालन करते हुये अंकित ने एआईएमसीईए के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, अमरपाल, दुर्गा प्रसाद, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, अंकित शर्मा, राम प्रकाश उर्फ मोनू, रामभरत, अनिल कुमार, शुभान अली, बुद्धिराम, रविन्द्र कुमार, पूर्णमासी, लालचंद, यमुना प्रसाद शर्मा, संदीप, सूरज आदि उपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें समाजवादी – महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में आज मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की उपस्थिति में बूथवार सघन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अभी से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायं।

कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा कुशासन से ऊब चुकी है, सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिये सपा नेता घर-घर जाकर लोगों से संवाद बनाये और पीड़ितों की मदद करें। यह भी ध्यान रहे कि मतदाता सूची पर नजर रखे और कोई मतदाता मतदान से वंचित न होने पाये।

सपा की मासिक बैठक को पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राजाराम यादव, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, गुलाम गौस, मो. सलीम, पंकज मिश्र, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, गुलाब सोनकर, अभिषेक यादव आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मंे जीत सुनिश्चित होने और सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये जमीनी धरातल पर कड़े परिश्रम की जरूरत है। कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगे और जन सरोकारों के लक्ष्य पूरे होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, संजय गौतम, जमील अहमद, आर.डी. निषाद, वीरेन्द्र यादव, पंकज निषाद, मो. हारिश, जर्सी यादव, दीनानाथ चौरसिया, आर.डी. गोस्वामी, सौरभ मिश्र, निजामुद्दीन, जोखूलाल यादव, हिमांशु सिंह रानी, रिन्टू यादव, घनश्याम मिश्र, रीतेश यादव, विवेक यादव, विनय भोला यादव, गिरीश चन्द्र, रामचन्दर यादव, मो. सलीम, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, अजय यादव, रहमान सिद्दीकी, मो. यूनूस आलम, भोला पाण्डेय, मोनू यदुवंश, बब्लू खान, कैलाश चन्द्र शर्मा, अशोक यादव, घनश्याम यादव, मधुबन यादव, नितराम चौधरी, तूफानी यादव, रजवन्त यादव, देवनाथ यादव, देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, मुरलीधर पाण्डेय, कैश मोहम्मद, गौरीशंकर, मोहम्मद अहमद सज्जू के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





