
बस्ती (उ.प्र.)। जनपद के गौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा एपीके फाइल (APK file) के माध्यम से फ्राड करके हड़पे गये एक लाख एक हजार चौंसठ रूपये (₹101064.00) पीड़ित के खाते में बस्ती पुलिस द्वारा वापस कराये गये। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में गौर पुलिस व साइबर सेल की सूझबूझ से इस जटिल फ्राड के मामले में पीड़ित का धन वापस कराया तो पीड़ित परिवार में खुशियां वापस आ गईं। ठगी के शिकार विजय कुमार और उसके परिवार ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।
शिकायतकर्ता विजय कुमार पुत्र राम भवन निवासी सिकरी थाना गौर जनपद बस्ती के साथ पिछले माह तेरह अप्रैल को साइबर ठगों द्वारा APK file डाउनलोड करवाकर ₹ एक लाख इक्कीस हजार पांच सौ छप्पन (₹121556.00) ठगी कर लिया गया था। जिसकी शिकायत NCRP (एनसीआरपी) पोर्टल पर प्राप्त हुई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम रोकथाम के क्रम में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान व साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ.नि. रेवती रमण यादव व साइबर कर्मी का. दयानन्द सिंह यादव एवं महिला का. प्रिया मिश्रा द्वारा त्वरित आवश्यक विधिक कार्यवाही कर साइबर सेल थाना गौर की टीम द्वारा शिकायतकर्ता का पैसा ₹ 101064-/ पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। अपने ठगी हुए पैसे वापस मिलने पर पीड़ित विजय व उसके परिवार ने थाना गौर व बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग बस्ती पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं।
कलवारी पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया बरामद
प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार व पुलिस टीम द्वारा 19 मई 2026 को पंजीकृत गुमशुदगी से सम्बन्धित गुमशुदा महिला निवासी उमरिया थाना कलवारी जनपद बस्ती को आज कुसौरा बाजार से बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी बहादुरपुर), कां. सचिन कुमार, रि. महिला कां. नीलम यादव शामिल रहे।
शिक्षकों ने किया एसडीएम हर्रैया कार्यालय का घेराव
बस्ती। जनगणना डयूटी में हुई अनियमितताओं के सवाल को लेकर हजारों अध्यापकों ने 22 मई को एसडीएम कार्यालय हर्रैया का घेराव किया।

घेराव के बाद एसडीएम हरैया धरना स्थल पर आए उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का सुधार कर देंगे बाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने कहा की सभी शिक्षकों का उनके विद्यालय या विद्यालय सेवित क्षेत्र में डयूटी लग जाएगी। संज्ञान में आया है कि तहसील कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से ड्यूटी लगाई जा रही है यदि सुधार नहीं किया गया तो शनिवार को पुनः एसडीएम कार्यालय पर दिन में 10 बजे से धरना दिया जायेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने शिक्षकों का आवाहन किया कि जनगणना डयूटी में हुई अनियमितताओं को दूर कराने के लिये शिक्षक शनिवार के धरने में पहुंचे जिससे समस्या का प्रभावी निस्तारण हो सके।

धरना में संगठन के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला, चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा, शिव प्रकाश, हरेंद्र यादव, प्रमोद त्रिपाठी, दिवाकर सिंह, सतीश शंकर शुक्ल, नरेन्द्र दुबे राजीव पाण्डेय, विकास राजीव पाण्डेय,स्कंद मिश्रा ओंकार उपाध्याय, हरिश्चन्द्र शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, बृजेश सिंह, राजकुमार चौधरी, मदन गोपाल राजीव पाण्डेय, रामप्यारे, विनोद यादव, राजेश कुमार, रघुवर दयाल सिराज अहमद, बृज बिहारी, दिनेश वर्मा, राहुल राणा सुनील पांडे रवींद्रनाथ उपेंद्र पांडे राजेश कुमार देवनाथ सूरज प्रताप सिंह सुनील पांडे राहुल सिंह मुरलीधर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।





