
बस्ती (उ.प्र.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में जिला कारागार, बस्ती में स्थित मुलाकाती स्थल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के सहयोग से लीगल एड हेल्प डेस्क की स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन दिनांक 14-05-2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक द्वारा फीता काटकर किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के गरीब, वंचित, पीड़ित, दिव्यांग वर्ग, महिलाओं आदि को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इस लीगल एड हेल्प डेस्क की मदद से गरीब बन्दियों के परिजनों को त्वरित विधिक सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री देवेन्द्र कुमार-प्रथम द्वारा बताया गया कि जिला कारागार, बस्ती में मुलाकाती स्थल पर लीगल एड हेल्प डेस्क की स्थापना “मुलाकात से न्याय तक” के सिद्धांत पर कार्य करेगा। इस हेल्प डेस्क के माध्मय से कारागार में निरूद्ध बन्दियों के परिजनों/मुलाकातियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किये जाने हेतु स्थापित किया गया है। यह लीगल एड हेल्प डेस्क जेल के मुलाकाती क्षेत्र में स्थापित किया गया है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से जेल द्वारा निर्धारित मुलाकाती समय में बन्दियों के परिजन/मुलाकाती विधिक सहायात प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्य हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा दो पराविधिक स्वयं सेवक एवं एक लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल को इस लीगल एड हेल्प डेस्क पर कार्य करने हेतु नामित किया गया है। यह हेल्प डेल्क प्रत्येक कार्यदिवस पर कार्यशील रहेगा।

उक्त अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बस्ती श्री संदीप, जेल अधीक्षक, बस्ती श्री शिव प्रताप मिश्र, जेलर राजीव मिश्र तथा अन्य जेल प्राधिकारी के अतिरिक्त चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री शैलजा कुमार पाण्डेय के साथ अन्य लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल भी उपस्थित थे।
पुण्य तिथि पर गांधी वादी विन्देश्वरी दूबे को किया नमन्
बस्ती। कला प्रसार समिति की उप सभापति श्रीमती विन्देश्वरी दूबे को उनके तृतीय पुण्य तिथि पर बस्ती सदर विकास खण्ड के बनकटा स्थ्ति कार्यालय पर याद करते हुये उनके योगदान पर चर्चा की गई।

कला प्रसार समिति सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि श्रीमती विन्देश्वरी दूबे ने अपने पति प्रसिद्ध गांधीवादी बंशीधर दूबे के प्रभाव में आकर निरन्तर समाजसेवा का कार्य किया। उनके द्वारा कला प्रसार समिति को विकसित करने के लिये अनेक कदम उठाये गये। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, अपूर्व शुक्ल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, विश्म्भरनाथ पाण्डेय, पदमेश दूबे, पूनम शुक्ल, समिति की उप सभापति रश्मि, सीमा तिवारी, सुधा, रोली श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, मीरा देवी, पूजा देवी आदि ने श्रीमती विन्देश्वरी दूबे के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये उन्हें नमन् किया। कहा कि कला प्रसार समिति उनके उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में शेषनाथ पाठक, प्रकाश लाल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, रमेश यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, विवेक पाल, तफसील, गौरवमणि, अरविन्द तिवारी, घनश्याम मिश्र, मो. अयूब, आलोक शुक्ल, अक्षय, उदय स्वरूप, पिन्टू, विनय राजपूत कृष्णा, शनि, विशाल मोदी, लल्लू आदि उपस्थित रहे।





