
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। विकास भवन सभागार में जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप वर्तमान में तालाब, पोखरों को भरा जाना है। इसके लिए आपसी समन्वय से कार्यपूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। समिति का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना है।

अधिशासी अभियंता नलकूप विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान में 50 तालाब व 59 पोखरों को जल से संतृप्त किया जा चुका है। अवशेष तालाब, पोखरों को भरे जाने की कार्यवाही संचालित है। यांत्रिक दोष से बन्द नलकूप भी संचालित किए जा रहे है। विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने कहा कि पूर्व की बैठक में वित्तीय वर्ष 24-25 तथा 25-26 में नलकूपों के स्थापन/मरम्मत में की गयी सम्पूर्ण धनराशि का व्यौरा प्रस्तुत नही किया गया, यह स्थिति असंतोषजनक है। अधिशासी अभियंता नलकूप ने दो दिन में अद्यावधिक स्थिति से अवगत कराने का आश्वासन दिया है। अधिशासी अभियंता सरयू नहर खण्ड चार/नोडल दिनेश मोहन ने बताया कि नहरों के संचालन हेतु कार्यवाही चल रही है। 15 जून तक नहरों में पानी उपलब्ध करा दिया जायेंगा। उन्होने बताया कि नहर खण्ड अयोध्या द्वारा संचालित नहर में वर्तमान में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी है। इस स्थिति पर उपाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की कि कृषक हित में यह कार्य सराहनीय है। सरयू नहर खण्ड अयोध्या तीन राजनारायण तिवारी ने बताया कि बस्ती में 96.025 किमी. नहर की शिल्ट सफाई का कार्य प्रगति पर है। बैठक में सरयू नहर खण्ड चार गोण्डा के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित होने की दशा में स्पष्टीकरण उच्च अधिकारी के माध्यम से पत्र जारी कराने का निर्देश परियोजना अधिकारी राजेश कुमार ने दिया है।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई गरिमा द्विवेदी, अधिशासी अभियंता विद्युत खण्ड द्वितीय अरूण सिंह, खण्ड तृतीय सुधांशु श्रीवास्तव, उद्यान निरीक्षक भानुप्रताप त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक का संचालन सहायक अभियन्ता अजय कुमार आर्य ने किया।
स्मार्ट मीटर, घरेलू गैस संकट सहित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर बहुजन मुक्ति पार्टी ने भेजा ज्ञापन, जनता पर मंहगाई का बोझ डालना बंद करे सरकार-बुद्धेश राना
बस्ती। मंगलवार को बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना, युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में तीन चरण बद्ध आंदोलन की कड़ी में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
आर के आरतियन पूर्वांचल जोन प्रभारी भारत मुक्ति मोर्चा , चंद्रिका प्रसाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बीएमपी, आर के गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमपी, हृदय गौतम मंडल अध्यक्ष बीएमपी आदि ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि समस्याओं का समुचित निराकरण न हुआ तो आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है। स्मार्ट मीटर द्वारा अधिकतम बिजली बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है। महंगे घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस एवं महंगे पेट्रोल-डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है।

राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के द्वारा जनता के वोटों की चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट के द्वारा जनता को लूटा जा रहा है। विद्युत सप्लाई ना करते हुए भी उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर द्वारा बिल थोपा जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाय। घरेलू गैस रूपया 1500 से लेकर 2000 तक और कॉमर्शियल गैस रू. 2500 से लेकर रू. 3500 तक महंगा कर दिया है। देश के प्रत्येक नागरिकों को रोजी-रोटी, कपड़ा-मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता परेशान है। घरेलू गैस सिलेण्डर के लिये लोग परेशान है, कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति रूकने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ रही है। गैस एजेंसियां एजेंटां के माध्यम से काला बाजारी कर ब्लैक से महंगे कीमतों में सिलेण्डर गैस बेच रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कर्मचारी, किसान-श्रमिक, युवा-छात्रों को प्रभावित किया है। मांग किया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जनता का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करे। ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से सुग्रीव चौधरी, अमरनाथ, राम सुमेर यादव, सुनीता देवी, दिनेश कुमार, दीपक आर्य, पवन कुमार, ठाकुर प्रेम नंदवंशी, डा रिफाकत अली, वंश बहादुर चौधरी आदि शामिल रहे।



