
अंबेडकरनगर। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन को ससुराल ले जाते समय उसके कथित प्रेमी ने रास्ते में रोक लिया। इस दौरान हुए विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा और अंततः दोनों पक्षों की सहमति से शादी टूट गई। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के सैदापुर खासपुर गांव की है। यहां महिमा नाम की युवती की शादी बुधवार को अयोध्या जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार के साथ धूमधाम से हुई थी।
गत 23 अप्रैल गुरुवार को जब बारात दुल्हन को विदा कराकर ससुराल ले जा रही थी, तभी गांव से कुछ दूरी पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ दुल्हन की गाड़ी रोक ली। आरोपी रणविजय नामक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए उसे अपने साथ ले जाने की जिद की। इस दौरान दूल्हे और युवक के बीच कहासुनी भी हुई। मामले की सूचना मिलने पर दुल्हन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
थाने में चली घंटों पंचायत
पुलिस सभी पक्षों को अलीगंज थाने ले गई, जहां घंटों तक पंचायत चली. आखिरकार दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने आपसी सहमति से शादी तोड़ने का फैसला लिया और एक सुलहनामा देकर वापस लौट गए। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
पुलिस ने दुल्हन को रास्ते में रोकने वाले युवक और उसके साथियों को हिरासत में लिया था। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर न मिलने के कारण उनके खिलाफ मामूली धाराओं में कार्रवाई की गई। सीओ शुभम के अनुसार, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और शिकायत मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सनसनीखेज घटना को लेकर जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी घटनाओं को समाज में आलोचना की दृष्टि से देखा जा रहा है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि इस तरह के संस्कार हमारे समाज को छिन्न-भिन्न कर रहे हैं।
डिजिटल लाइब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा सरदार पटेल छात्रावास
बस्ती। रविवार को सरदार पटेल स्मारक संस्थान की बैठक डा. आर.पी. वर्मा की अध्यक्षता में छात्रावास के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आय-व्यय की समीक्षा के साथ ही नये सत्र के लिये छात्रावास और पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से लैश करने पर विचार किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष डा. आर.पी. वर्मा ने कहा कि समय के साथ संस्थान ने कई प्रगति किया है। चरणबद्ध ढंग से विकास के कार्य पूर्ण हांेगे।
महामंत्री डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी ने बताया कि डिजिटल लाइबेरी का निर्माण प्रगति पर है। उन्होने समाज के लोगों से सहयोग का आग्रह करते हुये कहा कि सबके सहयोग से ही यह लक्ष्य पूरा होगा।

बैठक में मुख्य रूप से अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रेमचन्द्र पटेल, भानु प्रताप चौधरी, चौधरी राजेश निराला, रामजी चौधरी, राम कृपाल चौधरी, राजमणि चौधरी, झिनकान चौधरी , रामकमल वर्मा, ई. श्यामलाल चौधरी, ई. विक्रम चौधरी, ई. राजेन्द्र चौधरी, राधेश्याम वर्मा, शीतला पटेल, कमलेश कुमार चौधरी, रोहित चौधरी, टी.आर. चौधरी, विद्यासागर चौधरी, डा. श्याम नरायन चौधरी, राकेश कुमार चौधरी आदि ने संस्थान के विकास के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिया। अंत में संस्थान के आजीवन सदस्य व्यौतहरा निवासी स्वामीनाथ चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।





