
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। मण्डलायुक्त ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की बिन्दुवार प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने पैक्स फेड, सीएनडीएस, यूपीसिडको, सेतु निगम, पीडब्लूडी, आवास विकास निर्माण निगम, सीएमआईएस पोर्टल पर विलंबित परियोजनाओं की स्थिति, पुलिस आवास विकास निगम लि0, राजकीय निर्माण निगम, राज्य पर्यटन निगम सहित निर्माण निगम की समस्त कार्यदायी संस्थाओं की परियोजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सीएमआईएस पोर्टल पर विलम्बित परियोजनाओं के संदर्भ में अद्यतन अपडेट करना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि मण्डल के जनपदों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण शासन स्तर पर जारी निर्देश के क्रम में शीघ्र ही संभावित है। निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं के संदर्भ में निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा व्यापक स्तर पर की जायेगी। अधिकारीगण इसके लिए पूर्व में ही तैयारी सुनिश्चित कर लें तथा अपने स्तर से संचालित परियोजनाओं के बजट, अद्यतन व्यय तथा निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन अवश्य करा लें। उन्होंने राज्य पर्यटन निगम द्वारा जनपद संतकबीरनगर में कराये जा रहे कार्यों में 2 करोड़ के बजट में मात्र 97 लाख व्यय कराये जाने पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि कार्यों के पूर्ण कराये जाने में की जा रही शिथिलता कदापि क्षम्य नहीं है। अधिकारीगण लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करते हुए अद्यतन आख्या प्रेषित कर अवगत करायें।
बैठक का संचालन उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम ने किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर के बलराम सिंह, संतकबीर नगर के जयकेश त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी अवधेश कुमार, अधिशासी अभयन्ता सरयू नहर खण्ड-4, बस्ती दिनेश मोहन, एडी बेसिक संजय शुक्ल, प्रियंका अवस्थी, डा0 जीवन लाल, लालजी यादव, सत्येन्द्र पाण्डेय, ए0के0 गुप्ता, के0वी0 सिंह, विकास नारायण, पवन उपाध्याय, सहित संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
14 वीं पुण्य तिथि पर याद किये गये समाजवादी चिन्तक पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी : समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे वृजभूषण तिवारी- बृजेश मिश्र
बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. राम मनोहर लोहिया के शिष्य पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को उनके 14 वीं पुण्य तिथि पर शनिवार को याद किया गया। सपा नेता वृजेश मिश्र के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पर वृद्ध जनों में खाद्य सामग्री और पेय पदार्थ वितरण आदि का वितरण कर पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् किया गया।

पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये वृजेश मिश्र ने कहा कि छात्र जीवन से ही समाजवादी विचारधारा को आगे बढाने वाले श्री तिवारी विद्वान होने के साथ ही अति सहज थे। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि ऐसे महान व्यक्त्तिव का मार्ग दर्शन मिला। वे समाजवाद की चलती फिरती पाठशाला थे। उन्होने आखिरी सांस तक समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में जो योगदान दिया इसके लिये वे सदैव याद किये जायेंगे। नयी पीढी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया के प्रिय शिष्य वृजभूषण तिवारी इतने सहज थे कि सांसद होने के बाद भी पैदल घर से निकल पड़ते। रिक्शे पर बैठकर चल देते। ऐसे महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढने की जरूरत है। उन्होने मुझे पुत्रवत स्नेह दिया।

वे युवा पीढी में समाजवाद का भविष्य देखते थे। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये कि विचारधारा के स्तर पर किस प्रकार से कोई साधारण युवा मार्ग दर्शक बन सकता है। पूर्व सांसद वृजभूषण तिवारी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से अनिल कुमार चौधरी, रामदीन यादव, सत्यम, अंबिका मिश्रा संजय उपाध्याय ओकार मिश्रा, सुंदरम, रामवृक्ष गुप्ता, शिवकुमार, आनंद प्रकाश, आदि लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया आदि ने योगदान दिया।





