
बस्ती (उ. प्र.)। स्थानीय शहर में प्लाई एण्ड हार्डवेयर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान किंग प्लाई एण्ड हार्डवेयर का उद्घाटन गुरूवार 29 जनवरी को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। दुकान के मो. शादाब ने बताया कि यहां घरों में इस्तेमाल होने वाले सामान अच्छे, सुन्दर और उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे।

किंग प्लाई एण्ड हार्डवेयर के भव्य उद्घाटन में दिन भर आगंतुक मेहमानों का आना जाना लगा रहा। लोगों ने दुकान की व्यवस्था साज सज्जा और उपलब्ध सामानों की तारीफ की। यह दुकान स्थानीय एनआर होटल के नीचे शुरू की गई है, जिसमें पहले फोटो प्वाइंट की दुकान थी। इस मौके पर आबिद खान, शरद, माही पटेल, विशाल कसौधन, शौकत अली नन्हूं, राजेश पटेल, जकीउल्लाह उर्फ गुड्डू, राजेन्द्र मोदनवाल एवं विशाल मोदी सहित तमाम लोगों ने मो. शादाब को दिली मुबारकबाद पेश की।





