
संतकबीरनगर (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल नेतृत्व में कार्य करने वाली स्वाट टीम, सर्विलांस टीम एवं थाना बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण व शत प्रतिशत चोरी के सामान की बरामदगी करने पर संतकबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम को विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी, आनन्द शंकर पाठक व वादी मुकदमा एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट कार्यवाही की सराहना की गई।

सम्मान समारोह में विधायक मेहदावल ने पुलिस टीम की तत्परता, सूझबूझ एवं पेशेवर कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि संतकबीरनगर पुलिस निरंतर अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभा रही है, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित किये जाने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार, एस. आई. राजीव कुमार सिंह, का. प्रवेश कुमार यादव, का. अनुज यादव, हे.का. अजय कुमार सिंह एवं हे. का. अनिल सिंह को सम्मानित किया गया।

स्वाट टीम से निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हे.का. अनूप कुमार राय, विवेक कुमार राय, का. अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, सर्वेश मिश्र, वीरबहादुर यादव, विवेक मिश्रा, अरुण कुमार, का. शुभम सिंह व सर्विलांस टीम से उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह, हे. का. रामललित, अमरजीत मौर्या, नितिश कुमार, ज्ञान सिंह व पियूष गुप्ता को सम्मानित किया गया।





