
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इस चुनाव में भाजपा को उम्मीद से कहीं ज्यादा 48 सीटें मिली हैं। यानि कि दिल्ली की जनता ने इस बार भाजपा को हाथों हाथ ले लिया है। नतीजतन भाजपा पूरे 27 सालों बाद दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार बना रही है। भाजपा के प्रति जनता ने ऐसा विश्वास जताया है कि आम आदमी पार्टी के मालिक अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गजों को को भी हार का सामना करना पड़ा। वहीं हाल ही में दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी आतिशी ने चुनाव जीतकर अपनी इज्जत ही नहीं बताई है, बल्कि पार्टी में उनका कद भी बढ़ गया है। आतिशी के बारे में अरविन्द केजरीवाल ने उन्हें टैम्परेरी मुख्यमंत्री कहा था, जिसके बाद केजरीवाल की बहुत किरकिरी हुई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं की हार हो गई है। इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज और संदीप दीक्षित का नाम शामिल है। वहीं मुख्यमंत्री रहीं आतिशी ने कालकाजी से जीत हासिल कर अपनी इज्जत बचा ली है। दिल्ली के आदर्श नगर विधानसभा सीट से भाजपा के राज कुमार भाटिया, अंबेडकर नगर सीट से आप के डॉ. अजय दत्त, बाबरपुर से आप के गोपाल राय, बदरपुर से आप के रामसिंह नेताजी, बादली से भाजपा के अहिर दीपक चौधरी, बल्लीमारान से आप के बल्लीमारान इमरान हुसैन, बवाना (सुरक्षित ) से भाजपा के रवींद्र इंद्र सिंह, बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलौत, बुराड़ी से आप के संजीव झा, चांदनी चौक से आप के परदीप सिंह, छतरपुर से भाजपा के करतार सिंह तंवर, दिल्ली कैंट से आप के वीरेंद्र सिंह कादियान, देवली (सुरक्षित) से आप के प्रेम चौहान, द्वारका से भाजपा के प्रद्युम्न सिंह राजपूत, गांधीनगर से भाजपा के अरविंदर सिंह लवली, घोंडा से भाजपा के अजय महावर, गोकुलपुर (सु.) से आप के सुरेंद्र कुमार, ग्रेटर कैलाश से भाजपा की शिखा रॉय, हरि नगर से भाजपा के श्याम शर्मा, जनकपुरी से भाजपा के आशीष सूद, जंगपुरा से भाजपा के तारविंदर सिंह मारवाह, कालकाजी से आप की आतिशी मार्लेना, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा, करोलबाग (सु.) से आप के विशेष रवि, कस्तूरबा नगर से भाजपा के नीरज भसोया, तथा किरारी से आप के अनिल झा व कोंडली (सु.) से आप के कुलदीप कुमार चुनाव जीते हैं।
इसके साथ ही कृष्णानगर से भाजपा के डॉ. अनिल गोयल, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, मादीपुर (सु.) से कैलाश गंगवाल, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, मंगोलपुरी (सु.) से राज कुमार चौहान, मटियाला से संदीप सेहरावत को जीत हासिल हुई।
इसके अलावा मटिया महल सीट से आप के अली मो. इकबाल, महरौली से भाजपा के गजेंद्र सिंह यादव, मॉडल टाउन से भाजपा के अशोक गोयल, मोती नगर से भाजपा के हरीश खुराना, मुंडका से भाजपा के गजेंद्र द्राल, मुस्तफाबाद से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट, नजफगढ़ से भाजपा की नीलम पहलवान, नांगलोई से भाजपा के जाट मनोज कुमार शौकीन, नरेला से भाजपा के राज करण खत्री, नई दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा, ओखला से आप के अमानतुल्ला खान, पालम से भाजपा के कुलदीप सोलंकी, पटेल नगर (सु.) से आप के प्रवेश रत्न और पटपड़गंज से भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की।
आरके पुरम सीट पर भाजपा के अनिल कुमार शर्मा, राजिंदर नगर से भाजपा के उमंग बजाज, राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा, रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा, रोहिणी से भाजपा के वीजेंदर गुप्ता, रोहतास नगर से भाजपा के जीतेंद्र महाजन, सदर बाजार से आप के सोम दत्त, संगम विहार से भाजपा के चंदन कुमार चौधरी, सीलमपुर से आप के चौधरी जुबैर अहमद, सीमापुरी (सु.) से आप के वीर सिंह ढिंगन, शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल, शकूर बस्ती से भाजपा के करनाल सिंह, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, सुल्तानपुर माजरा (सु.) से आप के मुकेश कुमार अहलावत, तिलक नगर से आप के जरनैल सिंह, तिमारपुर से आप के सुरिंदर पाल सिंह, त्रिनगर से भाजपा के तिलक राम गुप्ता, त्रिलोकपुरी (सु.) से भाजपा के रवि कांत, तुगलकाबाद से आप के सही राम, उत्तम नगर से भाजपा के पवन शर्मा, विकासपुरी से भाजपा के पंकज कुमार सिंह, विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा एवं वजीरपुर से भी भाजपा की पूनम शर्मा ने जीत हासिल की है। करीब ढाई दशक बाद दिल्ली की विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है और आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है। कांग्रेस को इस चुनाव में एक भी सीट मयस्सर नहीं हुई।