
बस्ती (उ. प्र.)। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज जिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण किया। उन्होंने वहां के आर्थो वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण जिसमें सब लगभग ठीक पाया गया।
आर्थो सर्जिकल वार्ड के मरीजों का कुशल श्रेम लिया गया, एवं भोजन प्राप्ति के विषय में भी पूछा गया। सभी मरीजों ने भोजन प्राप्ति की पुष्टि की। इस वार्ड से संलग्न शौचालय / स्नानघर को चेक किया गया है। क्यूबिकल साफ थे, किन्तु आम रास्ते पर फर्श गीला था। चिकित्सालय परिसर की सड़के टूटी हुई थी। निर्देश दिये गये कि सफाई कर्मी समय-समय पर सूखे पोंछे से पानी सूखा दिया करें एवं टूटी सड़कों के मरम्मत का आगणन तैयार करने हेतु अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-1 लो०नि०वि०, बस्ती को अलग से निर्देशित किया जायेगा। चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।





