
बस्ती (उ. प्र.)। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग आईजीआरएस की रैंकिंग में बस्ती रेंज ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाईयां दी हैं।
आईजीआरएस की माह अगस्त, 2025 की रैंकिंग में बस्ती रेंज को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल एवं उनकी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी।